फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश: केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 2 से 5 साल की FD कराने पर अब मिलेगा ज्यादा फायदा

फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश: केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 2 से 5 साल की FD कराने पर अब मिलेगा ज्यादा फायदा


  • Hindi News
  • Business
  • Fixed Deposit ; FD ; Canara Bank Changes The Interest Rates Of FD, Now More Benefit Will Be Given On FD Of 2 To 5 Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
  • बैंक ने 1 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है
  • हाल ही में IDFC फर्स्ट बैंक और SBI ने भी FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया था

केनरा बैंक ने फिर एक बार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। बैंक ने 1 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। हालांकि 2 साल से लेकर 10 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले नवंबर में बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की थी। हाल ही में IDFC फर्स्ट बैंक ने भी FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया था।

केनरा बैंक

अवधि नई ब्याज दर (%) पुरानी ब्याज दर (%)
7 से 45 दिन 2.95 2.95
46 से 90 दिन 3.90 3.90
91 से 179 दिन 4.00 4.00
180 से 1 साल से कम 4.45 4.45
1 साल 5.20 5.25
1 से अधिक और 2 साल से कम 5.20 5.20
2 से अधिक और 3 साल से कम 5.40 5.20
3 से अधिक और 5 साल से कम 5.50 5.30
5 से अधिक और 10 साल से कम 5.50 5.30

IDFC फर्स्ट बैंक ने भी कुछ दिनों पहले ही FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया था। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.75% ब्याज दे रहा है। यहां देखें बैंक किस अवधि की FD पर कितना ब्याज दे रहा है।

अवधि ब्याज दर (%)
7 से 14 दिन 2.75
15 से 60 दिन 2.85
61 से 91 दिन 3.10
94 से 180 दिन 3.55
181 से 270 दिन 3.80
271 से 365 दिन 4.00
366 से 398 दिन 4.30
399 दिन 3.75
400 से 540 दिन 4.65
541 से 1095 दिन 5.05
3 साल 1 दिन से 10 साल 5.70

जनवरी में SBI ने भी किया था बदलाव

साल से पहले महीने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की थी। SBI फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।

अवधि ब्याज दर (%)
7 से 45 दिन 2.90
46 से 179 दिन 3.90
180 से 210 दिन 4.40
211 से 1 साल से कम 4.40
1 से अधिक और 2 साल से कम 4.90
2 से अधिक और 3 साल से कम 5.10
3 से अधिक और 5 साल से कम 5.30
5 से अधिक और 10 साल से कम 5.40



Source link