Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुरहानपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
आलमगंज क्षेत्र में लोग कुत्तों से परेशान हैं। यहां 10 दिन में कुत्तों ने 15 से ज्यादा लोगों पर हमला किया है। शनिवार सुबह कुत्तों ने चार साल की बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आलमगंज के नूरी मस्जिद क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही अलीना बी पिता गनी खान को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। उसकी पीठ और पैराें पर काट लिया। आसपास के लोगों ने डंडों से मारकर कुत्तों को भगा दिया।
ऐसी घटनाएं पिछले दस दिन से लगातार हो रही है। लोग काफी दहशत में है। पूर्व पार्षद संतोष सालवे ने बताया क्षेत्र कुत्तों की परेशानी कई दिनों से है। यहां झूंड बनाकर घूमते हैं और किसी पर भी हमला कर देते हैं। नगर निगम को इसके लिए लिखित में शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम कुत्तों को पकड़ने या यहां से हटाने की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कुत्ते न सिर्फ लोगो पर हमला कर रहे है लेकिन बकरी और मुर्गियों को भी पकड़ लेते है।
आलम यह है कि रात के समय पशुओं को उन्हें घर के अंदर बांधना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की है।