मध्य प्रदेश में ठंड जारी: भोपाल और जबलपुर समेत 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी; सोमवार रात के बाद ठंड से कुछ राहत के आसार

मध्य प्रदेश में ठंड जारी: भोपाल और जबलपुर समेत 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी; सोमवार रात के बाद ठंड से कुछ राहत के आसार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Weather Forecast Update; Temperature Drop, Cold Wave Expected In Madhya Pradesh Bhopal Jabalpur Indor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में शनिवार को घना कोहरा रहने के कारण दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी। मौसम विभाग ने रविवार सुबह भी कोहरा रहने की उम्मीद जताई थी, लेकिन इतना कोहरा नहीं रहा। यह फोटो शनिवार सुबह नारायण नगर से हबीबगंज स्टेशन को ओर आने वाले रेलवे ट्रेन का है।

  • अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में तापमान कम रहेगा
  • प्रदेश के बैतूल, इंदौर और उज्जैन जिलों में शीतल दिन रहा

मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण लगातार सर्दी का दौर बना हुआ है। अब आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल और जबलपुर समेत 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सबसे कम तापमान रायसेन में 5.6 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री से 6 डिग्री के बीच बना रहा। सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के ऊपरी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में अगले 24 घंटे बाद ही ठंड से कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है।

येलो अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में ठंड का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। जबलपुर, सिवनी, सागर, रायसेन, भोपाल, बैतूल, खंडवा और धार जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर का प्रकोप रहेगा। भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। हालांकि मंगलवार और बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में दिन और रात के तापमान बढ़ सकते हैं।

इंदौर, बैतूल और उज्जैन जिलों में शीतल दिन

प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए, तो प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बैतूल, इंदौर और उज्जैन जिलों में शीतल दिन रहे, जबकि खंडवा में शीतलहर का प्रभाव रहा। रात के पारे की बात की जाए तो इंदौर, चंबल और ग्वालियर संभाग में कोई विशेष अंतर नहीं रहा, लेकिन शेष सभी संभागों में तापमान काफी नीचे गिरा है। सबसे कम तापमान रायसेन जिले में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link