Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फरीदाबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
विशाल की फाइल फोटो
- गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचे युवक के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ ,परिजन बोले
ओल्ड थाना क्षेत्र के राजीव चौक स्थित एक ओयो होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने गर्लफ्रेंड पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी कहना है कि उक्त महिला बेटे से जबरन जिस्मानी रिश्ता बनाने का दबाव डालती रहती थी।
इस बारे में एक बार पंचायत भी हुई और मामला रफा दफा हो गया था। लेकिन महिला मृतक का पीछा नहीं छोड़ रही थी। वह अक्सर उसे ब्लैकमेल करती रहती थी। ओल्ड थाना पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का केस दर्ज कर परिजनों के आरोप की जांच कर रही है।
महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। यहां नंगला एंक्लेव पार्ट दो में परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को नंगला एंक्लेव पार्ट दो निवासी विशाल झा नामक युवक ने ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक स्थित एक ओयो होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
उस वक्त उसकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। गर्लफ्रेंड शादीशुदा है और दिल्ली में अपने पति के साथ किराए पर रहती है। मृतक विशाल के पिता कृष्ण मोहन झा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि महिला उनके बेटे को ब्लैकमेल करती थी। वह बेटे से जबरन शारीरिक संबंध बनाती रही। कुछ समय पहले पंचायत में समझौता भी हो गया था लेकिन वह ब्लैकमेल करती रहती थी।
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि महिला उनके बेटे के साथ बलपूर्वक रिश्ता बनाना जारी रखना चाहती थी। शुक्रवार को साजिश के तहत बेटे को बुलाकर मार डाला। मृतक के चचेरे भाई अनिल झा एवं चचेरी बहन तनु झा ने आरोप लगाया कि विशाल के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया।