विधानसभा में शताब्दी समारोह: सीएम नीतीश कुमार ने शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे

विधानसभा में शताब्दी समारोह: सीएम नीतीश कुमार ने शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Cm Nitish Kumar Inauguration Shatabadi Samaroh; Bihar Assembly Latest News Update

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सीएम को सम्मानित किया। हालांकि, शताब्दी समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे हैं। तेज प्रताप यादव भी शताब्दी समारोह में नहीं आए हैं। मंच पर सीएम के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, डिप्टी सीएम रेणू देवी, विजय चौधरी मौजूद हैं। विधानसभा भवन का आज 100 साल पूरा हुआ है।

7 फरवरी 1921 को हुई थी पहली बैठक

एएम मिलवुड ने एम्फीथियेटर की तर्ज पर विधानसभा को बनाया था। आज से ठीक सौ साल 7 फरवरी 1921 को बिहार विधानसभा का पहला सत्र विधिवत अधिसूचित भवन में हुआ। वह तब बिहार-उड़ीसा विधान परिषद कहलाता था। पहली बैठक को गवर्नर लार्ड सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा ने संबोधित किया और सदन के अध्यक्ष थे वॉल्टर मॉड। तब सदन के निर्वाचित सदस्यों को चुनने वाले मुट्‌ठीभर लोग थे। यह संख्या मात्र 2404 थी। इन्हें ही वोट देने का अधिकार था। बाद में यह बढ़कर 3,25,293 हुई। इसके अलावा 1463 यूरोपियन, 370 लैंड होल्डर्स और 1548 विशेष निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को ही वोट देने का अधिकार था। आज 7.43 करोड़ से अधिक मतदाता विधानसभा के सदस्यों को चुनते हैं। बीते 100 वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थाओं के सतत विकास की यह स्वर्णिम कड़ी है।



Source link