- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Congress’s Chhagan Kanwar Rathore Became President, BJP’s Sarada Lost By 9 Votes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अजमेर29 मिनट पहले
-
कॉपी लिंक
कांग्रेस की छगन कंवर राठौड़ को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाचन अधिकारी
- गत बोर्ड भाजपा का था
सरवाड़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी छगन कंवर राठौड़ विजयी रही। राठौड़ को 25 सदस्यों में से 17 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी शारदा देवी माली को 8 मत मिले।
पिछले चुनाव में सरवाड में भाजपा का बोर्ड बना था। लेकिन इस बार इंडियन नेशनल कांग्रेस से छगन कंवर ने भारतीय जनता पार्टी से शारदा देवी को 9 मत से हराया। सरवाड नगर पालिका में 25 सीट हैं। इसमें 15 पर कांग्रेस, 8 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते।
राठौड़ की जीत की घोषणा होते ही पालिका कार्यालय के बाहर खड़े कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा ने राठौड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा।