हाई अलर्ट में चोरी, पुलिस को चुनौती: दिनदहाड़े व्यवसायी के घर से चोर 16 लाख रुपए के गहने-नकदी चोरी कर ले गए, सीएम विजिट के चलते छिपाई वारदात

हाई अलर्ट में चोरी, पुलिस को चुनौती: दिनदहाड़े व्यवसायी के घर से चोर 16 लाख रुपए के गहने-नकदी चोरी कर ले गए, सीएम विजिट के चलते छिपाई वारदात


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Thieves Stole 16 Lakh Rupees Worth Of Jewelry And Cash From The House Of A Businessman In Broad Daylight, Hid Incident Due To CM Visit

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दवा व्यवसायी के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान, घर से 16 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है

  • सिटी सेंटर में हुई चोरी की वारदात
  • देर रात किया चोरी का मामला दर्ज

सीएम विजिट के चलते शहर के में हाई अलर्ट के बीच दिन दहाड़े चोरों ने दवा व्यवसायी के घर वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। सूने मकान के ताले चटकाकर चोर 5 लाख रुपए नकद सहित 16 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए हैं। वारदात शनिवार दोपहर 2 से 4 बजे के बीच सिटी सेंटर में हुई है। पर पुलिस 24 घंटे तक इस बड़ी वारदात को छिपाए रही। शनिवार देर रात विश्वविद्यालय थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पर हाई अलर्ट में पुलिस कितनी अलर्ट थी उसकी पोल इस वारदात से खुल गई है।

इसी अलमारी के हिडन लॉकर में छिपाकर रखी गई थी गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी

इसी अलमारी के हिडन लॉकर में छिपाकर रखी गई थी गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर निवासी हेमंत कपीस पुत्र आरडी कपीस दवा व्यवसायी है। उनका हॉस्पिटल रोड पर जैन छात्रावास के पास अभिरल फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। शनिवार को हेमंत अपने छोटे बेटे के साथ अपनी शॉप पर थे। पत्नी दोपहर के समय खरीदारी करने के लिए बाजार चली गईं। बड़ा बेटा प्रतीक ताला डालकर जिम के लिए निकल गया। इसी समय सूने मकान पर चोर गिरोह ने धावा बोल दिया। दिनदहाड़े चोर ताले चटकाकर अंदर पहुंचे और पूरे घर की अच्छे से तलाशी लेकर एक-एक सामान समेटकर ले गए हैं। अलमारी के सेफ से 5 लाख रुपए कैश, लॉकर से हीरे और सोना-चांदी के जेवरात भी चोरी कर ले गए हैं। वारदात का पता उस समय चला जब शाम 4 बजे व्यवसायी की पत्नी बाजार से घर पहुंची। ताला टूटा देखा तो अंदर पहुंचीं। अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी की वारदात हुई है। तत्काल पति और बेटे को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। पर पुलिस ने इस मामले की खबर न तो कन्ट्रोल रूम को दी न ही डेली बनने वाली डीएसआर में दी, क्योंकि पुलिस को पता था कि रविवार को सुबह से शाम तक सीएम सहित कई वरिष्ठ नेता शहर में होंगे। ऐसे में यह चोरी की वारदात पर बबाल खड़ा हो सकता है। देर रात चोरी का मामला दर्ज किया गया।

यह सामान गया चोरी

दवा व्यवसायी के घर से चोर गिरोह पांच लाख नकद, आठ चूडिय़ां सोने की लगभग 80 से 90 ग्राम वजन, एक हार सोने का करीब 90 ग्राम, दो डायमंड रिंग, दो सादा रिंग सोने की पार कर ले गए हैं। कुल 18 तौला सोना, आधा किलो चांदी, हीरे की रिंग व 5 लाख नकद सहित कुल 16 लाख रुपए का सामान चोरी गया है। व्यापारी ने बताया कि 5 लाख रुपए नकद किसी को भुगतान करने के लिए रखे थे।

डीवीआर भी ले गए चोर

पुलिस ने जब चोरों के फुटेज तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर डीवीआर भी निकाल ले गए हैं। अब पुलिस आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। जिससे चोरी करने वालों का कुछ पता चल सके।

फिंगर प्रिंट मिले हैं

इस मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रामनरेश यादव का कहना है कि चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की है। फिंगर प्रिंट टीम को अलमारी व गेट के हैंडल पर कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं।



Source link