Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एम्सटर्डम2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
16 साल का लड़का लैंडिंग गियर में छिपकर तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की यात्रा की।
एक 16 साल का लड़का केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट से कार्गो प्लेन में तुर्की और ब्रिटेन होते हुए नीदरलैंड्स पहुंच गया। अजीब बात यह है कि करीबन 8 हजार किलोमीटर की यह यात्रा उसने प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर की। शुक्रवार दोपहर जब नीदरलैंड्स के मास्त्रिख्त एयरपोर्ट पर इंजीनियरों ने प्लेन की जांच की, तो उन्हें लैंडिंग गियर में लड़का बैठा दिखा।
इस लड़के की नसें जाम हो गई थीं। फिलहाल, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल लड़के का नाम नहीं बताया गया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे सफर की वजह से उसे हाइपोथर्मिया हो गया है, जिसमें नसों में खून जम जाता है और इससे मौत भी हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि वे इस बात से हैरान हैं कि यह लड़का प्लेन के लैंडिंग गियर में इतना लंबा सफर करके बच कैसे गया।