ओला उबर से अटैच करवाकर देते है गाड़ियां
कैब के लिए जरूरी कर्मशियल कारें (Commercial Cars) प्राेवाइड करवाने वाले कई डीलर्स है. जो कि सिर्फ 50 से 70 हजार रुपये के डाउन पेमेंट में आल्टाे 800 (Alto 800), स्विफ्ट डिजायर (Swift Dzire), वैगनआर, हुंडई की एक्सेंट, टाेयटा की इटियोस (Toyota Etios) आदि फाइनेंस कर देते हैं. इसके साथ ही जाे कार आप लेंगे उसे ओला या उबर से अटैच भी करवाकर यही डीलर्स भी देते हैं. यदि आपकाे नेशनल परमिट की कार चाहिए ताे वाे भी आपकाे मिल जाएगी और लाेकल स्टेट या दिल्ली एनसीआर के लिए चाहिए ताे वाे भी. जिसका सीधा सा मतलब यह रहता है कि गाड़ी खरीदने के तुरंत बाद आप उससे कमाई भी शुरू कर सकते हैं.
सिर्फ इन तीन चीजाें के जरिए हाे जाती है फाइनेंस
अच्छी बात यह है कि इन काराें काे फाइनेंस करवाने के लिए आपकाे बैंकाें के चक्कर भी काटने नहीं हाेंगे. डीलर्स अपने हैंड पर खुद ही तुरंत कार फाइनेंस कर देते है और इनके डॉक्यूमेंटेशन भी बैंक की तुलना में बेहद आसान हाेते हैं. कई डीलर्स सिर्फ आधार कार्ड और चैक लेकर भी तुरंत कार फाइनेंस कर देते हैं. दिल्ली के माेती नगर में माेती नगर में सीएमएस माेटर्स भी इस तरह की कर्मशियल काराें के डीलर्स में से एक है.
वहां सेल्स का काम देख रहे करण कहते हैं कि हम सेकेंड हैंड कर्मशियल कार काे 50 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर फाइनेंस कर देते हैं. ज्यादातर हम दाे से तीन साल पुरानी कारें रखते हैं जिनकी कीमत दाे से तीन लाख रुपए तक हाेती है और यह कारें दाे से तीन साल के लिए फाइनेंस हाे जाती है. इसके लिए कार लेने वाले व्यक्ति का सिर्फ आधार कार्ड, पहचान पत्र और चैक के साथ ही गाड़ी फाइनेंस कर देते हैं.
ऐसे हाेगी कमाई
अपने हिसाब से आप जाे भी कार लेते हैं, उसे ओला (OLA) या उबर (UBER) में चला सकते हैं या फिर आप उसे एयरपाेर्ट पर आने-जाने वाले पैसेंजर के लिए चला सकते हैं या फिर किसी कंपनी या कॉल सेंटर में भी अटैच कर सकते हैं. यदि आपकी कैब दिनभर में 12 घंटे भी चलती है ताे आप उससे हर दिन न्यूनतम 1500 रुपये आसानी से कमा सकते हैं. क्याेंकि यह गाड़ियां सीएनजी से चलती है ताे महज 400 रुपए की सीएनजी में यह 250 किलाेमीटर तक चलती है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपाेर्ट से दिल्ली आने तक का कैब का किराया ही करीब 600 रुपए तक लग जाता है ऐसे में यदि आप अपनी कैब काे एयरपाेर्ट पर ही लगाकर रखेंगे तब भी दिनभर में 2 हजार रुपये कमा सकते हैं यानी महीने के 60 हजार रुपये.