भारतीय पारी के 51वें ओवर में डोम बेस ने बेहद ही छोटी गेंद फेंकी, जिसपर पुजारा ने लेग साइड पर करारा शॉट खेला. लेकिन गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े डोम बेस की पीठ पर जा लगी और उछलकर सीधे रॉरी बर्न्स के हाथों में समा गई. पुजारा को अपने आउट होने पर यकीन नहीं हुआ. लेकिन टीम इंडिया के इस बल्लेबाज की पारी समाप्त हो गई थी.
पुजारा-पंत ने संभाला
भारतीय टीम ने महज 73 रनों पर शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के विकेट गंवा दिये थे. इसके बाद पुजारा ने पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों खिलाड़ियों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई. वैसे पुजारा से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका. पुजारा के आउट होने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत भी पैवेलियन लौट गए. पंत ने 88 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली. पंत ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए. पंत का विकेट भी डोम बेस ने ही लिया. उनकी गेंद पर छक्का लगाने के फेर में पंत ने जैक लीच को आसान कैच दे दिया. पंत चौथी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए.
Pujara Wicket by Bess pic.twitter.com/ygGzRgIbco
— Kirti Singh (@KirtiSi83280701) February 7, 2021
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने छोड़ी आसान स्टंपिंग; अश्विन ने पीटा माथा, देखें VIDEO
भारत के टॉप बल्लेबाजों ने किया निराश
चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को 578 रनों पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही. रोहित शर्मा 9 गेंदों तक क्रीज पर टिक सके और 6 रन पर आर्चर को विकेट दे बैठे. इसके बाद शुभमन गिल ने भी 29 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. विराट कोहली 11 रन बनाकर बेस का शिकार हुए और रहाणे 1 ही रन बना सके.