उन्होंने कहा, ‘मैं 23 साल का हूं और शायद आगे बढ़ता रहूं. यह यात्रा उतार चढ़ाव भरी होगी. विकेट से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया. मैं मैच के बीच में इसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहता. हमें काफी कुछ काम करना है. हमने उसे आउट किया और अगली पारी में भी उसे आउट करने की कोशिश करेंगे. यह लंबी श्रृंखला है. ‘ बेस ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिसमें कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अहम विकेट थे.
बेस ने बताया-कैसे विराट कोहली को फंसाया
बेस ने जोर दिया कि कोहली का विकेट किसी अन्य चीज के बजाय गेंदबाजी की प्रक्रिया का ही हिस्सा था. उन्होंने कहा, ‘हां, यह प्रक्रिया ही थी. निश्चित रूप से मैं उसे आउट करना चाह रहा था. लेकिन यह कोई जादुई गेंद फेंकना नहीं था. बस सही क्षेत्र में से 10 से 15 अच्छी गेंद फेंकना था. मैं इसी चीज से खुश हूं. मैंने एक ही जगह गेंदबाजी जारी रखी और एक गेंद सीधे ओली पोप के हाथ में चली गयी. ‘ इंग्लैंड के इस ऑफ स्पिनर का यह 13वां टेस्ट है और उन्होंने श्रीलंका के हालिया दौरे पर 12 विकेट चटकाये थे. उन्होंने कहा कि वह इस समय सचमुच अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.
IND VS ENG: ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोने वाले गेंदबाज ने विराट-रहाणे, पुजारा को किया चित
उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इस समय काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं. हमने मैचों में इतनी गेंदबाजी नहीं की है. लेकिन मैं गेंदबाजी करने के लिये सचमुच आत्मविश्वास से भरा था. सबसे अहम चीज है एकजुट प्रयास. हमने आज छह विकेट झटके. ‘बेस ने कहा, ‘इससे मैच अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और गेंद स्पिन होना शुरू हो गयी है. और यह आगे और स्पिन होगी. नयी गेंद भी लेनी होगी तो हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं. ‘