ईएसपीएन क्रिकइन्फो से खास बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम देकर अहमदाबाद में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में मौका देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘100 फीसदी ऐसा होना चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह का चयन होगा. भारत को उन्हें पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए बचाकर रखना चाहिए. बुमराह इस सीरीज में एक्स फैक्टर गेंदबाज हैं.’
बुमराह सभी प्रारूपों में भारत के नंबर 1 स्ट्राइक गेंदबाज हैं. वह पेट में खिंचाव के कारण ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलने से चूक गए थे. हालांकि उन्होंने चेन्नई टेस्ट में वापसी कर ली. बुमराह को आराम देने से भारत को कुछ फायदा हो सकता है. भारत को इस साल इंग्लैंड के दौरे पर भी जाना है और घर पर टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है. गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम बुमराह को खोने का जोखिम नहीं उठा सकती है.
यह भी पढ़ें:
India vs England: 10 साल बाद भारतीय बॉलर्स ने की इतनी खराब गेंदबाजी, बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड
IND VS ENG: विराट कोहली की कप्तानी पर खड़े हुए सवाल, टीम के मना करने के बावजूद लिया DRS!
उन्होंने कहा, ‘बुमराह से ज्यादा लंबा स्पेल कराना सही नहीं है. उन्हें बस तीन ओवर गेंदबाजी कराइए और विकेट लेने की कोशिश कीजिए लेकिन लंबे स्पेल मत करवाइए. बुमराह को कुछ हो जाता है तो भारत गहरे संकट में फंस जाएगा.’