टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक नो बॉल डालने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों के नाम है, जिन्होंने 2014 में चटगांव में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पारी के दौरान सर्वाधिक 21 गेंद नो बॉल डाले थे. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच अब तक छह गेंदबाजों को आजमाया है. भारत की ओर से बुमराह, अश्विन, इशांत और नदीम ने दो-दो विकेट लिए हैं. इशांत 2010 में भी कोलंबो में उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसके गेंदबाजों ने 16 नो बॉल फेंके थे और इशांत ने उस समय भी दोनों पारियों में चार-चार नो बॉल फेंके थे. हालांकि भारत ने इस मैच में जीत हासिल की थी.
यह भी पढ़ें:
IND VS ENG: विराट कोहली की कप्तानी पर खड़े हुए सवाल, टीम के मना करने के बावजूद लिया DRS!
नदीम को है तकनीकी परेशानी
शाहबाज नदीम ने स्वीकार किया कि उन्हें कुछ तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ रहा है. नदीम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं क्रीज पर थोड़ा देर से ‘जंप’ कर रहा था जबकि मुझे ‘जंप’ के समय को थोड़ा जल्दी करना होगा. इसलिये इससे थोड़ी परेशानी हुई.’ उन्होंने कहा, ‘पहले दिन यह एक ज्यादा समस्या थी और आज उसकी तुलना में थोड़ी कम थी. मुझे वापस जाकर नेट पर इस समस्या को दूर करने के लिये काम करना होगा. ‘