Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शाजापुर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फोटो : संदीप गुप्ता
वेटलैंड्स सरंक्षण कार्यक्रम के फेस-2 में प्रदेश के सात तालाबों के साथ शहर के बीचोंबीच बने 100 साल पुराने गिरवर तालाब पर भी केंद्र सरकार की नजर पड़ गई। योजना के तहत यहां 6 करोड़ रुपए की लागत से न सिर्फ तालाब का गहरीकरण किया जाएगा, बल्कि चीलर नदी के पार्क के बाद शहर के लोगों के लिए मनाेरंजन का दूसरा बड़ा स्पाट बन जाएगा।
इसके लिए नगर पालिका डीपीआर तैयार कर रही है, जिसके पूरा होने के बाद इसे मूर्तरूप देना शुरू कर दिया जाएगा। पर्यावरण नियोजन विभाग से जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने के बाद कलेक्टर शाजापुर ने इस संबंध में नगर पालिकाओं को भी निर्देश जारी कर दिए थे। इसके बाद नपा इंजीनियरों की टीम ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया। सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीआर बनाई जा रही है। करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से गिरवर तालाब का विकास किया जाएगा।
तीन ‘ज’ के साथ वानस्पतिक सरंक्षण भी
इस योजना के तहत जल, वानस्पतिक, जैव, जलीय जंतु का संरक्षण किया जाएगा। तालाब का गंदा पानी एक दम साफ हो जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण के साथ जल स्तर बढ़ने से शहर में गर्मी में जलसंकट की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी।
चुनौतियां: तालाब के आसपास अतिक्रमण, भवन निर्माण हो चुके
पर्यावरण नियोजन से सूचना मिलने के बाद डीपीआर तैयार की जा रही है, लेकिन इसे प्रोजेक्ट को लेकर नपा प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती भी रहेगी, क्योंकि तलाब की पाल के आसपास के क्षेत्र में भवन निर्माण हो चुके हैं। साथ की तालाब की जमीन पर अतिक्रमण भी किया हुआ है। ऐसे में इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
वेटलैंड्स सरंक्षण कार्यक्रम का फेस-2
प्रदेश के चुनिंदा सात तालाबों के साथ शहर के गिरवर तालाब को चुना
- सौ साल पुराना शहर का तालाब डेवलप होने के बाद पर्यटकों को करेगा आकर्षित।
- जल वनस्पति के साथ जलीय जीवों का होगा सरंक्षण। शहर में मनोरंजन का दूसरा स्पाट बनाने की तैयारी शुरू।
- डीपीआर बनाने के बाद योजना को मूर्तरूप देंगे।
- सरकार के वेटलैंड्स संरक्षण कार्यक्रम फेस-2 में शामिल होने के बाद प्रदेश के 7 तालाबों के साथ होगा डेवलप।
- तालाब में तीन-चार की मौत हो चुकी है। सौंदर्यीकरण होने से हादसे कम होंगे।