इंदिरा गृह ज्योति योजना: स्मार्ट मीटर वालों को 1 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली, उपभोक्ताओं को 1.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

इंदिरा गृह ज्योति योजना: स्मार्ट मीटर वालों को 1 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली, उपभोक्ताओं को 1.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को भी इंदिरा गृह ज्योति योजना का लाभ मिल रहा है और उन्हें एक रुपए प्रति यूनिट पर बिजली के बिल जारी किए जा रहे हैं। शहर के ऐसे उपभोक्ता जिनके घरों पर स्मार्ट मीटर लगे हैं उन्हें 150 यूनिट से कम आने पर पहले 100 यूनिट तक एक रुपए यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है। इसके बाद अगले 50 यूनिट तक की बिल राशि स्लेब के आधार पर ली जा रही है। इससे उनका बिजली का बिल कम आ रहा है। वहीं इन मीटरों की रेडियो फ्रिक्वेंसी स्मार्ट मीटर के जरिए रीडिंग की जा रही है जो त्रुटि रहित है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया इंदौर में 1.20 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। वहीं रतलाम में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी तक मीटर लगाने या तकनीकी खराबी के कारण एक भी उपभोक्ता से राशि नहीं ली गई है। वहीं अब तक पावर फैक्टर रीड करने पर उपभोक्ताओं को 1.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।

इस योजना में पात्र उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिल मात्र 100 का दिया जाता है, स्मार्ट मीटर केंद्र व राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इससे उपभोक्ताओं को कई तरह के फायदे हो रहे है। ये मीटर बिजली बंद होने की सूचना भी कंट्रोल रूम दे देते है। साथ ही इन मीटरों की रीडिंग ऊर्जस एप पर भी देखी जा सकती है, घर बंद होने पर भी आंकलित खपत के बिल की नौबत नहीं आती है।



Source link