- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Youth Went To The Laundry In The Township, Fell Into The Bathroom As Soon As The Current Started, Reached The Hospital, Died
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक बबलू रजक, कपड़े धोने के लिए गया था, तभी हुआ हादसे का शिकार
- सिरोल थाना क्षेत्र के एक टाउनशिप की घटना
- घटना के बाद से घर का मालिक हुआ गायब
कपड़े धोने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना रविवार शाम सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित एक टाउनशिप की है। घटना कपड़े धोने के लिए पानी गर्म करने के दौरान हुई है। जिस घर में युवक को करंट लगा है वहां रात से ताला लगा है। पुलिस ने सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
सिरोल थाना पुलिस ने बताया कि मुरार स्थित आर्य नगर निवासी 25 वर्षीय बबलू रजक पुत्र शोभाराम रजक कपड़े धुलाई का काम करता था। सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी में भी वह चार से पांच घरों में कपड़े धोने के लिए जाता था। रविवार शाम जब वह राजेश सिंह के घर में कपड़े धो रहा था, तभी उसने पानी गर्म करने के लिए रोड लगाई तो करंट लग गया। वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। उसे बेहोश देखकर मकान मालिक ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसने कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। बबलू की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
घर पर लगा मिला ताला
सुबह जब मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला है। उनका आरोप है कि मकान मालिक की लापरवाही से करंट लगा है। इसलिए वह ताला डालकर गायब हो गया है।
घटना की जांच कर रहे हैं
कपड़े धुलाई का काम करने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रीती भार्गव, टीआई सिरोल