- Hindi News
- Local
- Mp
- A Leopard Trapped In The Clutches Of A Bear And Predators Entering The House; Save Them Both And Leave Them In The Jungle
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतापपुर बीट में खटाई नाम के व्यक्ति के घर में भालू घुस गया था।
सतना वनमंडल के वन परिक्षेत्र मझगवां के अंतर्गत घर में घुसे एक भालू का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया, जबकि नागौद रेंज की चौतरहा बीट में वन विभाग की टीम ने शिकारियों के चंगुल में फंसे तेंदुए काे बचाया।
घर में घुसा बैठा था भालू
प्रतापपुर बीट में खटाई सिंह नाम के व्यक्ति के घर में वयस्क भालू आ घुसा था। भालू खाली कमरे में जाकर बैठ गया। घर की एक महिला की नजर पड़ी, तो कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। बाहर से दरवाजे पर लकड़ी का तखत टिका दिया। इसकी सूचना रेंजर दीपक राज को दी गई, जिसके बाद वाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर से रेस्क्यू टीम डॉ. राजेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने करीब 5 घंटे तक की मशक्कत के बाद भालू को काबू में किया। बताया गया, खिड़की से भालू को पहले ट्रैंकुलाइज किया गया। इसके बाद पिंजरे में बंद कर लिया गया। भालू को जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कलीम खान, अखिलेश मिश्रा, अभिषेक सिंह परिहार, रंजीत पटेल, विभूति नारायण दुबे शामिल रहे।
देर रात तक तेंदुआ को बचाने चला ऑपरेशन

नागौद रेंज में एक तेंदुए को शिकारियों से छुड़ाया गया।
वहीं, नागौद रेंज की चौतरहा बीट में एक तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंस गया। शिकारियों ने नाले में वन्य प्राणी के शिकार के लिए जाल बिछाया था, जिसमें रविवार दोपहर नर तेंदुआ फंस गया। इसकी सूचना रेंजर तेजपाल सिकरवार को मिली, तो तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद उप वनमण्डलाधिकारी डॉ. लाल सुधाकर सिंह रेस्क्यू टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घंटों चली मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 9 बजे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया जा सका। इसके बाद उसे जाल से निकाला गया और फिर मेडिकल जांच कर पहाड़ी सर्किल के जंगल मे छोड़ दिया गया।