- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Preparing To Start Bhasma Aarti Darshan In A Week, Congress Accuses Collector Hurrying For BJP
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हाथों तक तख्ती लेकर महाकाल मंदिर के बाहर युवक कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता ने जमकर नारेबाजी की।
- भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग से पहले भस्माआरती अनुमति जारी होने की संभावना पर गरजी युकां
महाकाल की पूजा-अर्चना स्तुति भी अब सियायत तय करेगी। हैरत है न लेकिन उज्जैन में ऐसा हो रहा है। युवक कांग्रेसियों को यह अंदेशा है कि 12 फरवरी से भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह कोरोना काल से भस्मारती में प्रवेश पर पाबंदी को हटा सकते है।
युकां का यह आरोप है कि आम श्रद्धालुओं व उनके द्वारा कई बार मांग के बाद भी भस्मारती में प्रवेश पर रोक के नियम को नहीं हटाने वाले कलेक्टर इसलिए भस्मारती के अनुमति पास जारी करने का आदेश दे सकते है ताकि भाजपा विधायकों को भस्मारती में शामिल होने का पुण्य मिल सकें। युकां को इसी पुण्य कमाने पर आपत्ति है।
अनुमति जारी होने की संभावनाभर के ख्याल में रविवार को युवक कांग्रेसियों ने महाकाल मंदिर के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन तो किया ही, युवा नेता बबलू खिंची ने यहां तक कहा कि कलेक्टर में हिम्मत हो तो प्रशिक्षण वर्ग के बाद 14 फरवरी से भस्मारती दर्शन कराने के लिए आदेश जारी करें। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों से बात करने जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तो उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बाबा महाकाल को सौंपा। ज्ञापन में सरकार के दबाव में काम कर रहे जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के विरुद्ध राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस पहले भी कर चुकी है मांग
भस्मारती प्रवेश को लेकर कांग्रेस पहले भी मांग कर चुकी है। प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने कहा कि जब पूरा देश अनलॉक हो गया है, कई बड़े मंदिरों में प्रवेश खुल चुके हैं, तो महाकाल मंदिर में क्यों अब तक रोक लगी है? जब भी कांग्रेस ने मांग की, तो कोरोना का बहाना बनाकर कलेक्टर आशीष सिंह हर बार टाल जाते हैं।