Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पार्वतीबाई धर्मशाला में आयोजित बैठक के बाद अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते राज्य शिक्षक संघ के सदस्य।
- राष्ट्रीय मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में संघ जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित ने कहा
राज्य शिक्षक संघ व पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को पार्वतीबाई धर्मशाला में आयोजित हुई। संघ जिलाध्यक्ष व मोर्चा के संभागीय प्रभारी प्रशांत दीक्षित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा- पेंशन बुढापे में जीवन का आधार है। इसे लेकर केंद्र व राज्य दोनों स्तर पर अपनी मांग निवदेन व आंदोलन के माध्यम से रखी जाएगी। साथ ही एनपीएस प्राप्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जोड़ते हुए संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए हमें तैयार रहना होगा।
उन्होंने बताया जिला स्तरीय समस्याओं के लिए शीघ्र प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिलेगा। साथ ही पेंशन बहाली को लेकर मार्च माह में सभी ब्लॉकों व संकुलों तक दौरा कर शिक्षक व अन्य विभाग के लोकसेवकों से चर्चा की जाएगी। आगामी 14 फरवरी को प्रांतीय बैठक में जिले की ओर से आवश्यक रणनीतिक सुझाव भी दिए जाएंगे।
प्रदेश प्रतिनिधि भगवान पटेल ने कहा- हमने समान कार्य समान वेतन का लक्ष्य हासिल किय है। अब पुरानी पेंशन योजना के लिए संघर्ष की आवश्यकता है। जिला सचिव पुष्पेंद्र सिंह परमार ने सभी से एकजुट रह कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही देश में दोहरी पेंशन व्यवस्था की बजाय एकल व्यवस्था व पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की। बैठक मे कार्यकारिणी विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने, क्रमोन्नति, कृषि, गृह विज्ञान सहित अध्यापक से शिक्षक पद पर नियुक्ति से वंचित समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर संजय भारके, स्वदेश लाड़, प्रवीण भगत, भागीरथ सारके, राजेन्द्र सिंह गौड़, मनोज पटेल, मुकेश पटेल, तिलोक प्रजापति, विद्या चरण दांगोड़े, जगदीश डंगरोले, रामकृष्ण दशोरे, धर्मेंद्र सिंह गौर, फईम खान, जय सिंह मौर्य, चंदन सिंदुके, कैलाश तिरोले, नादान सिंह सोलंकी आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव राम शंकर बरोडे ने किया।