Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
माणिक वाचनालय परिसर में रुचि आर्ट एक्जीबिशन का उद्घाटन विधायक देवेंद्र वर्मा, डॉ. शुभांगी मिश्रा दवे, एसडीएम डॉ. ममता खेड़े और प्राचार्य बीएड कॉलेज तनूजा जोशी द्वारा किया गया। शहर के कला प्रेमी देर रात तक एक्जीबिशन देखने आते रहे। 100 से भी अधिक पेंटिंग हर विधा की प्रदर्शनी में रखी गई। इस अवसर पर रुचि बाजपेयी शर्मा की दो किताबों का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया गया। गोविंद शर्मा, संतोष तिवारी, सुनील चौरे, डॉ. रश्मि दुधे, शैलेन्द्र शरण ने विमोचन और उद्बोधन दिया। आभार सुधीर शर्मा ने माना।