ऐसा पहली बार नहीं है जब जडेजा ने शेरों के साथ अपनी फोटो या वीडियो शेयर की हो. जडेजा ने साल 2016 में शेरों के साथ तस्वीर खिंचवाई थी जिसके बाद उनपर जुर्माना तक लग गया था. इसके बाद साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर वो शेरों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे. बता दें जडेजा को जानवरों से खूब लगाव है. वो खुद तीन घोड़ों के मालिक हैं.
हरभजन सिंह ने बताई IPL 2020 नहीं खेलने की वजह, कह दी बड़ी बात
IND VS ENG: विराट कोहली की गलती भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से करा सकती है बाहर!
Woah ! Best experience ever #sasangir #roadtrip pic.twitter.com/nCLwjEv1N1
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 8, 2021
टीम इंडिया को जडेजा की कमी खल रही है
बता दें भारतीय टीम को चेन्नई टेस्ट में रवींद्र जडेजा की कमी खल रही है. चेन्नई की घूमती पिच पर टीम इंडिया ने शाहबाज नदीम को मौका दिया जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से बेहद निराश किया. जडेजा अगर टीम में होते तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी दिक्कत पेश आ सकती थी. ऐसा सभी क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे हैं. इसके अलावा पिछले 2 साल में जडेजा ने अपने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया के फैंस जडेजा के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे होंगे, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ अभी वनडे और टी20 सीरीज भी बाकी है.