- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- 45 Thousand Rupees Down Payment Will Be Paid On A Car Up To Rs 10 Lakh From The Central Government’s Scrap Policy
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- बजट में सरकार ने की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी की घोषणा
- रोड टैक्स में ग्राहकों को मिलेगी 50 फीसदी की छूट
पुराने वाहनों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट में व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी की घोषणा की है। सरकार की इस पॉलिसी लाने की वजह पुराने वाहनों को खत्म करना है। इससे नई गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। सरकार के इस फैसले से डीलर तो खुश हैं लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को होगा क्योंकि इससे कारों की डाउनपेमेंट 50 फीसदी तक घट जाएगी।
इससे पुराना वाहन चलाकर बोर हो चुके या नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोग भी अपने पसंद का वाहन खरीद पाएंगे। इसका इम्पैक्ट ऑटोमोबाइल सेक्टर पर आएगा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आएगा। अभी कोई व्यक्ति अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीदने के लिए शोरूम जाता है और अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप में देता है तो उसे 15 से 30 हजार रुपए (गाड़ी के अनुसार) मिलते हैं। इसके अलावा कोई छूट नहीं मिलती है। उसे कंपनी द्वारा निर्धारित डाउन पेमेंट तो चुकाना पड़ता है।
साथ ही भारी भरकम रोड टैक्स भी चुकाना होता है। भारी भरकम रोड टैक्स लगने से कार खरीदना महंगा पड़ता है। इससे कई लोग नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग टाल देते थे लेकिन बजट में व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी की घोषणा से अपनी पुरानी गाड़ी बेचकर नई कार खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। इससे दस लाख रुपए तक वाहन खरीदने पर डाउन पेमेंट 45 हजार रुपए तक कम हो जाएगी।
ऐसे होगा कम : 10 लाख रु. के वाहन पर 1.05 लाख रु. का डाउन पेमेंट देना होगा
अभी यदि कोई 10 लाख रुपए का वाहन लोन खरीदता है तो वाहन की कुल कीमत का 100 फीसदी फाइनेंस हो जाता है लेकिन रोड टैक्स ग्राहकों को चुकाना होता है। इससे 10 लाख रुपए की गाड़ी खरीदने पर 90 हजार रुपए रोड टैक्स लगता है। अब नई पालिसी लागू होती है तो रोड टैक्स के 45 हजार रुपए ही लगेंगे। इससे वाहन 45 हजार रुपए की बचत ग्राहकों को होगी। अभी दस लाख रुपए के वाहन ऑटो डीलर 1.50 लाख रुपए का डाउनपेमेंट लेते हैं। इससे डाउनपेमेंट कम होगा और 1.05 लाख रुपए के डाउन पेमेंट पर ही वाहन ग्राहकों को मिल जाएगा।
नई पाॅलिसी से ऑटोमोबाइल सेक्टर का भविष्य उज्ज्वल
ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकार और पटेल मोटर्स के जीएम विष्णु सविता ने बताया कि अन्य देशों में तो यह पॉलिसी पहले से ही लागू है। हमारे देश में अब इसे लागू किया जा रहा है। नई पालिसी से ऑटोमोबाइल उज्ज्वल है। वहीं इसका फायदा ग्राहकों को भी होगा और रोड टैक्स आधा होने से डाउनपेमेंट कम हो जाएगा।