स्विच दिल्ली कैंपेन शुरू, इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही 3 लाख तक की छूट– News18 Hindi

स्विच दिल्ली कैंपेन शुरू, इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही 3 लाख तक की छूट– News18 Hindi


नई दिल्ली. अगर आप दिल्ली में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके सामने इलेक्ट्रिक कार खरीदने का शानदार मौका है. दिल्ली में अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो आपको करीब 3 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा. दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को प्रोत्साहन देने के लिएइसके लिए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए स्विच दिल्ली कैंपेन (Switch Delhi Campaign) की शुरुआत की है.

प्रदूषण भी कम होने की संभावना

दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1.5 रुपये का डिस्काउंट देगी. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन भी फ्री कर दिया है. सरकार को उम्मीद है कि इस घोषणा से दिल्ली में पेट्रोल वाहन कम होंगे साथ ही इससे प्रदूषण भी कम होने की संभावना है.

रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज भी फ्री
केजरीवाल सरकार का कहना है कि साल 2024 तक दिल्ली में नए बिकने वाले वाहनों में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन हो सकते हैं. इसके तहत दिल्ली सरकार 2 और 3 पहिया वाहनों के लिए 30,000 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है. इलेक्ट्रिक कारों में 1.5 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी. साथ ही सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं देना होगा टेस्ट! सरकार ने नए नियमों पर मांगे लोगों से सुझाव

Tata Nexon EV की खरीद पर मिल रहा 3 लाख से ज्यादा का फायदा

XM ट्रिम पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस डिस्काउंट 1,40,500 रुपये और XZ+ वेरिएंट पर 1,49,900 रुपये है. यानी दिल्ली सरकार अब Tata Nexon EV की खरीद पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है.





Source link