हमारी खास ट्रेन: हेरिटेज ट्रेन के दूसरे पारदर्शी काेच में भी फ्लाेरिंग व केबलिंग का कार्य पूरा, कांच वाली खिड़कियां व साेफे वाली सीट लगना बाकी

हमारी खास ट्रेन: हेरिटेज ट्रेन के दूसरे पारदर्शी काेच में भी फ्लाेरिंग व केबलिंग का कार्य पूरा, कांच वाली खिड़कियां व साेफे वाली सीट लगना बाकी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Mhow
  • In The Other Transparent Catchments Of Heritage Train Also, The Work Of Flyering And Cabling Is Complete, Glass Windows And Sofa Seats Are Remaining.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

महू9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विस्टाडाेम की बजाय रेलवे बना रहा टूरिस्ट काेच, छत की बजाय खिड़कियां ही रहेंगी पारदर्शी, कुल चार काेच बनाए जाएंगे

हेरिटेज ट्रेन के पारदर्शी काेच का काम तेज गति से चल रहा है। रेलवे ने एक पारदर्शी काेच ताे तैयार कर दिया है। वहीं अब दूसरे काेच का काम भी लगभग अंतिम चरण में चल रहा है। इसमें दूसरे काेच में फ्लाेरिंग व केबलिंग का काम पूरा हाे गया है।

अब बस इसमें साेफे वाली सीट व पारदर्शी काेच के लिए कांच वाली खिड़कियां लगाने का काम बाकी है। रेलवे द्वारा दिसंबर 2018 में अंग्रेजाें के जमाने में बने पातालपानी-कालाकुंड मीटर गेज ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन चलाने की शुरुआत की थी। इस ट्रेन काे रेलवे पहले सामान्य काेच से चला रहा था। लेकिन यहां पातालपानी-कालाकुंड के बीच सफर करने वाले यात्री ट्रेन में ही बैठकर प्राकृतिक साैंदर्य निहार सकें, इसलिए रेलवे पारदर्शी काेच तैयार कर रहा है।

इसमें रेलवे द्वारा कुल चार काेच महू के मीटर गेज यार्ड में तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एक काेच पिछले माह बनकर तैयार हाे चुका है। दूसरे काेच का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। इसमें बाहरी हिस्से में वाॅल पेपर लगाने व अंदरूनी हिस्से में फ्लाेरिंग, केबलिंग व इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हाे गया है। अब साेफे वाली सीट व खिड़कियाें पर कांच लगाने का काम बाकी है। दूसरे काेच का काम भी फरवरी मध्य में ही पूरा कर लिया जाएगा।

लाॅकडाउन से बंद हेरिटेज ट्रेन का संचालन, अगले माह से गर्मी इसलिए अभी संचालन शुरू नहीं हाेगा
रेलवे ने मार्च में लाॅकडाउन के बाद से हेरिटेज ट्रेन का संचालन बंद किया है। लेकिन लाॅकडाउन अवधि में पारदर्शी काेच बनाने का काम जारी रखा। हालांकि एक पारदर्शी काेच तैयार हाेने के बाद भी रेलवे ने ट्रेन का संचालन इस रूट पर शुरू नहीं किया है। वहीं रेलवे के सूत्रों के अनुसार मार्च में भी रेलवे इस ट्रेन काे बंद ही रखेगा। क्याेंकि अगले माह से गर्मी के सीजन की शुरुआत हाे जाएगी। इस समय यहां सफर करने के लिए यात्री नहीं मिलते हैं। ऐसे में रेलवे अगले दाे माह भी इसे शुरू नहीं करने की प्लानिंग कर रहा है।

और…विस्टाडाेम काेच बनने थे लेकिन बनाए टूरिस्ट काेच
रेलवे द्वारा विस्टाडाेम काेच बनाने की याेजना थी। लेकिन अब रेलवे इस रूट के लिए टूरिस्ट काेच कह जाने वाले पारदर्शी काेच तैयार कर रहा है।
यह हाेता है विस्टाडाेम काेच : विस्टडाेम काेच में छत, खिड़कियां कांच वाली हाेती है। जिससे पूरी ट्रेन पारदर्शी रहती है।
यह हाेता है टूरिस्ट काेच : टूरिस्ट काेच में छत पारदर्शी नहीं रहती है। सिर्फ साइड की खिड़कियां ही पारदर्शी रहती है। इसमें बड़े-बड़े कांच लगाए जाते हैं।

ऐसा है हेरिटेज रूट
कहां से कहां तक :
महू से पातालपानी से कालाकुंड
सफर का कुल समय : लगभग 6 घंटे
सफर का राेमांच : चार टनल, 24 स्थानाें पर 6.5 किमी लंबाई के 10.2 डिग्री वाले शाॅर्प कर्व, टंट्या मामा का मंदिर, पातालपानी वाटरफाल, 647 वैली व्यू ब्रिज, कालाकुंड



Source link