वसीम जाफर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ”मैं बाएं हाथ के इस स्पिनर की कोई मदद नहीं कर सकता. वह लंबे समय से टीम इंडिया के साथ यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. अगस्त से वह भारतीय टीम के साथ हैं और एक बायो बबल से दूसरे में जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका नहीं मिल रहा.”
India vs England: वॉशिंगटन सुंदर ने खेली नाबाद 85 रनों की पारी, संजय मांजरेकर बोले-गजब टैलेंट है
कुलदीप यादव ने जनवरी 2019 में भारत के लिए अंतिम टेस्ट खेला था. जाफर ने आगे कहा, ”अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखो और उम्मीद मत छोड़ो. तुमने पहले भी यह किया है और मौका मिलेगा तो तुम फिर यह करोगे.” पहले टेस्ट में कुलदीप खेलने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में ऑल राउंडर अक्षर पटेल के घुटने में चोट की वजह से दो बदलाव हुए. वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी के लिए और शाहबाज नदीम को बाएं हाथ की ऑर्थोडेक्स गेंदबाजी के लिए टीम में शामिल किया गया.
वसीम जाफर ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर ट्वीट किया है.
बता दें कि कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी टीम के साथ थे. कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे उनकी तारफी भी कर चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उन्हें एक टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. रहाणे ने बीसीसीआई की अधिकृत वेबसाइट पर एक इंटरव्यू में कहा था, ”मैं कुलदीप यादव और कार्तिक त्यागी का जिक्र करना चाहता हूं. कुलदीप ये तुम्हारे लिए मुश्किल होगा, तुम यहां एक भी मैच नहीं खेले हो, हालांकि, तुम्हारा एटीट्यूड बहुत अच्छा है. मेहनत करते रोह. कार्तिक तुम अद्भुत हो.”
IND vs ENG: अश्विन ने पहली पारी में फेंके 55.1 ओवर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर अपनी उपलब्धियों में एक और कारनामा शामिल कर लिया. रूट ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने माइक गैटिंग (207) के निजी स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया. रूट ने अब टेस्ट क्रिकेट में पांच दोहरे शतक लगा लिए हैं, केवल वैली हेमंड्स सात दोहरे शतक लगाकर उनसे आगे हैं. रूट ने 2018 रन की शानदार पारी खेली.