इसके अलावा अश्विन अपने टेस्ट करियर में 28वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाया है. इस मामले में भी उन्होंने बॉथम को पीछे छोड़ा जिन्होंने 27 बार ये कारनामा किया था. अश्विन से आगे अब सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (67), शेन वॉर्न (37), अनिल कुंबले (35), जेम्स एंडरसन (30) और ग्लेन मैक्ग्रा (29) हैं.
अश्विन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) ने लिया है. अश्विन की फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह इसी टेस्ट सीरीज में 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इसके अलावा अश्विन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को 7वीं बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है.
यह भी पढ़ें:
IND VS ENG: राहुल द्रविड़ की बात समझ लें ऋषभ पंत तो शतक लगाना बच्चों का खेल बन जाएगा!
पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर
अश्विन भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट झटका हो. चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स का विकेट चटकाया. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है जब किसी स्पिनर ने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट लिया हो. इससे पहले 1888 में बॉबी पील और 1907 में बर्ट वोगलेर पहली गेंद पर ही विकेट ले चुके हैं.