Indore : 2 हजार साइकिल सवार पितृ पर्वत तक जाएंगे.
INDORE : कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय,कृषि मंत्री कमल पटेल, तुलसी सिलावट साइकल (Cycle) चलाते नजर आएंगे.
इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन 14 फरवरी को छठवीं साइक्लोथॉन करने जा रहा है. कोविड-19 को देखते हुए साइक्लोथॉन की थीम साइकिल चलाओ कोरोना भगाओ रखी गई है. बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय और इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव ने बताया कि इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन ने पिछले 5 साल में साइक्लोथॉन में राइडर्स की संख्या,राइड की अनोखी ट्रेजर हंट थीम और साइकल परेड के अनोखे स्वरूप के मामले में लगातार विश्व कीर्तिमान बनाया है.
मंत्री साइकिल पर होंगे सवार
कोरोना महामारी के कारण इस बार छठवीं साइक्लोथॉन 2021 में सिर्फ 2000 प्रतिभागियों को ही शामिल किया जा रहा है. ये साइकल रैली 14 फरवरी को सुबह 7 बजे सयाजी सर्कल विजयनगर से शुरू होकर बापट चौराहा,चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा,लव कुश चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर से पितृ पर्वत पर पहुंचकर पूरी होगी. इस साइक्लोथॉन को भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और ऑल इंडिया साइकिल फेडरेशन के चेयरमैन कैलाश विजयवर्गीय हरी झंडी दिखाएंगे.उनके साथ विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय,कृषि मंत्री कमल पटेल, तुलसी सिलावट साइकल चलाते नजर आएंगे.फन राइड से फिट इंडिया
साइकिलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव ने बाताया कि इस आयोजन का मुख्य मकसद लोगों को साइकिल चलाने के प्रति रुझान पैदा करना है. इसलिए इसे फनराइड का नाम दिया गया है.इसमें साइकलिस्ट का हौसला बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ के ज़रिए से 10 साइकिल गिफ्ट दी जाएंगी.इस पूरे आयोजन में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. आकाश विजयवर्गीय ने कहा साइकिल चलाने के कई फायदे हैं. इससे न केवल शरीर बल्कि पर्यावरण भी स्वस्थ रहता है.
लोगों में साइकल को लेकर इतना जुनून है कि इस बार इंदौर में साइकल बिक्री का रिकॉर्ड बन गया है. इस रैली में करीब 1 लाख लोग शामिल होते लेकिन कोरोना के कारण इस कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया है. इसके जरिए फिट इंडिया का संदेश लोगों को दिया जाएगा.