साउथ अफ्रीका ने खेल के चौथे दिन 1 विकेट पर 127 रन बना लिये थे और एडेन मार्करम और वेन डुसेन क्रीज पर टिके थे. पाकिस्तान को 243 रन बचाते हुए 9 विकेट झटकने थे और ऐसा लग रहा था कि ये मैच कहीं भी जा सकता है. हालांकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पांचवें दिन के पहले सेशन से ही साउथ अफ्रीका पर धावा बोल दिया. हसन अली ने डुसेन, फाफ डुप्लेसी के विकेट चटका कर पाकिस्तान की जीत के रास्ते खोल दिये. इसके बाद मार्करम ने टेंबा बावुमा के साथ क्रीज पर जमकर बल्लेबाजी की. दोनों के बीच 106 रनों की साझेदारी हुई और साउथ अफ्रीका फिर मैच में आ गया.
IND vs ENG: भारत ने 69 साल पहले 10 फरवरी को जीता था पहला टेस्ट, चेन्नई में इंग्लैंड को हराया था
हसन अली और शाहीन अफरीदी ने बरपाया कहर
मार्करम ने अपना शतक पूरा किया और ऐसा लगने लगा कि साउथ अफ्रीका मैच जीत सकता है लेकिन इसके बाद हसन अली ने पहले मार्करम और उसके बाद विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक को आउट कर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया. इसके बाद जॉर्ज लिंडे को आउट कर हसन अली ने अपने पांच विकेट पूरे किये. अंत में शाहीन अफरीदी ने लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों को निपटाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया. साउथ अफ्रीका एक समय 3 विकेट पर 241 रन बना चुका था लेकिन अगले 7 विकेट उसने महज 33 रनों पर गंवा दिये.