- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Police Kept Searching In A Pile Of Straw, Then Found A Pistol Stuck In The Waist; License Pill Running From Desi Kattas Being Supplied From Bhind
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- गिरोह के 8 सदस्यों को क्राइम ब्रांच कर चुकी है गिरफ्तार
भिंड से राजधानी समेत आसपास के जिलों में सप्लाई हो रहे अवैध हथियारों से लाइसेंसी कारतूस चलाए जा रहे हैं। इस गिरोह से जुड़े आरोपी नाते-रिश्तेदारों से लाइसेंसी गोली दोगुने दाम में खरीदकर उसे ज्यादा कीमत पर बेच देते हैं। ये खुलासा क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए इस गिरोह के 8 सदस्यों ने किया है। इसके बाद पुलिस अब विदिशा, अशोक नगर और भिंड में लाइसेंसी हथियार बेचने वालों से कारतूस की जानकारी भी लेगी।
इस गिरोह की चेन के पहले आरोपी सिरोंज निवासी पप्पू उर्फ बादल सिंह को अयोध्या बायपास से पकड़ा गया था। पुलिस को उससे पिस्टल जब्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले उसने पुलिस को भूसे के ढेर में घुसा दिया। कहा पिस्टल इसी में छिपाई है, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। फिर तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और कारतूस जब्त किया गया।
दो और गिरफ्तार, 4 कारतूस जब्त
एएसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि आनंद और ज्ञान से हुई पूछताछ के बाद दो नए आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें सिरोंज निवासी हसीन कुरैशी और अशोक नगर का पूरन सिंह शामिल हैं। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक कट्टा और दो-दो कारतूस जब्त किए हैं।
सिकलीगरों से बनवाते हथियार
एएसपी ने बताया कि भिंड में ये अवैध हथियार सिकलीगरों के जरिए तैयार करवाए जा रहे हैं। गिरोह का सरगना राम अवतार भदौरिया और पप्पू माधवराव भदौरिया है। दोनों का काम अवैध हथियार बनवाकर अलग-अलग लोगों की मदद से सप्लाई करवाना है। दोनों एक गांव केे हैं और रिश्तेदार भी हैं। अब तक की पूछताछ में पुलिस को 8 आरोपियों के नाम पता चले हैं। एटीएस और आईबी ने भी इस गिरोह की जानकारी ली है।