छापामारी: जमीन में गड़ाकर रखे थे ड्रम, भरा था लाहन; महिला तस्कर के घर से 60 लीटर शराब, 16 सौ लीटर लाहन पकड़ा

छापामारी: जमीन में गड़ाकर रखे थे ड्रम, भरा था लाहन; महिला तस्कर के घर से 60 लीटर शराब, 16 सौ लीटर लाहन पकड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चैकिंग के दौरान पकड़ी गई शराब

ओमती थाना क्षेत्र में गुरंदी बाजार के पास एक मकान के कमरे में रहने वाली महिला सरिता उर्फ ज्योति सोनकर द्वारा कच्ची शराब बेचे जाने व कमरे के अंदर जमीन में ड्रम गड़ाए जाने व उसमें लाहन भरा होने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी की। कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस को देखकर भाग गई वहीं पुलिस ने उसके कमरे के अंदर से जमीन में गड़े ड्रमों में भरकर रखा गया 16 सौ लीटर लाहन व 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है।

सूत्रों के अनुसार अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा निर्देशित किए जाने पर एएसपी अमित कुमार व सीएसपी आरडी भारद्वाज के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गुरंदी बाजार स्थित बल्ली मार्केट में घेराबंदी की और वहाँ रहने वाली महिला सरिता उर्फ ज्योति सोनकर पति चीमा सोनकर के कमरे की तलाशी लेने पर सीमेंट फर्श के नीचे जमीन में गड़ाकर रखे गये 8 ड्रमों में भरा 16 सौ लीटर लाहन पकड़कर उसे नष्ट किया।

वहीं कमरे से कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली भट्टी, गैस चूल्हा व बर्तन आदि के साथ कुप्पी में भरकर रखी गई 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने का अड्डा पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

चैकिंग के दौरान पकड़ी गई शराब
गोहलपुर थानांतर्गत चण्डाल भाटा इलाके में वाहन चैकिंग के दौरान 192 पाव अंग्रेजी शराब के साथ, दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दीनदयाल चौक की ओर से दो युवक पीठ पर पिट्ठू बैग टाँगे आते दिखाई दिए। इस पर तत्काल उनकी घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया और जब उनसे नाम व पता पूछा गया, तो एक युवक ने अपना नाम जय नगर यादव कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय तुषार पटेल एवं दूसरे ने भानतलैया चौधरी मुहल्ला निवासी राजा चौधरी उम्र 19 वर्ष बताया। इसके बाद तलाशी लेने पर थ्री-एक्स रम के 142 पाव एवं गोवा विस्की के 50 पाव उनसे जब्त किए गए। इसके पश्चात इन दोनों से 192 पाव शराब जब्त करते हुए धारा 34-ए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई।



Source link