Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना के बाद आरोपी हुए थे सीसीटीवी कैमरे में कैद
शहर के एरोड्रम रोड़ स्थित पॉश कॉलोनी हाई लिंक सिटी में हुई डकैती का इंदौर पुलिस खुलासा करने जा रही हैं। इस पूरी घटना के पूछे साजिश रचने वाले पिंटू जैन निवासी टांडा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 31 जनवरी को हुई इस डकैती में करीब 30 लाख रुपए के जेवरात और नकद डकैत ले गए थे। पुलिस ने बताया कि इस पूरी डकैती की साजिश सीए निखिल चोपड़ा की मां निर्मला के भाई के लड़के पिंटू ने रची थी। टांडा निवासी पिंटू सहित पांच लोगों को पकड़ लिया है। इस मामले का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शाम को खुलासा कर सकते है।
यह था मामला
31 जनवरी को एरोड्रम क्षेत्र की टाउनशिप में नकाबपोश बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। प्रारंभिक तौर पर 30 लाख रुपए की डकैती बताई जा रही थी। फरियादी ने पुलिस को बताया था कि रात लगभग 3.30 बजे नकाबपोश बदमाश घर में छत के रास्ते से घुसे। निखिल, उनकी पत्नी और छोटी बेटी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने उनके दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और नीचे आए। नीचे उनके बुजुर्ग माता-पिता अजीत चोपड़ा और निर्मला चोपड़ा ही थे। बुजुर्ग दंपती ने नींद खुलने पर विरोध किया तो बदमाशों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया था। बदमाश निर्मला के पहने हुए जेवर सहित घर में रखे जेवर भी ले उड़े थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच नकाबपोश बदमाश होने की बात सामने आ रही थी। डेढ़-दो लाख नकद और बाकी 27-28 लाख रुपए के जेवर डकैत ले गए थे।