रिश्ते को किया कलंकित: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार, बाहर खेल रही बच्ची को छत पर ले गया था

रिश्ते को किया कलंकित: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार, बाहर खेल रही बच्ची को छत पर ले गया था


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाणगंगा पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

बाणगंगा इलाके में 4 साल की बच्ची को छत पर ले जाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं, आरोपी बच्ची का चाचा है। वह उसे खिलाने के बहाने से छत पर लेकर गया था। बच्ची को अकेला देख चाचा उसके साथ हरकत करने लगा, जिसे बच्ची के भाई ने देख लिया और मां को बताया। मां छत पर पहुंची, तो बच्ची रो रही थी। माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना ग्राम नरवल के पास की है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह घर पर काम कर रही थी। पति भी बाहर गया था। बेटा और बेटी बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान मजदूरी करने वाला बच्ची का चाचा घर आया और बच्ची को उठाकर छत पर ले गया।

भाई ने मां को जाकर बताया कि चाचा बहन को छत पर ले गए हैं। बच्ची के बिलखने की आवाज सुन ऊपर पहुंची, तो देखा कि चाचा उसके साथ गलत हरकत कर रहा है। मां को देख आरोपी भाग गया। इस पर उसने पति को जानकारी दी और फिर पुलिस को शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।



Source link