Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अब तक 47 टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 26 टेस्ट में जीत मिली। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के टेस्ट जीतने का दर 55.31% है। इससे पहले यह रिकॉर्ड माइकल वॉन के नाम था। वॉन की कप्तानी में इंग्लैंड ने 51 में से 26 टेस्ट में जीत हासिल की थी। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के जीतने का दर करीब 51% था।
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी
इंग्लिश कप्तान | कितने टेस्ट में कप्तानी की | जीते | विन% |
जो रूट | 47 | 26 | 55.31 |
माइकल वॉन | 51 | 26 | 50.98 |
एंड्र्यू स्ट्रॉस | 50 | 24 | 48 |
एलिस्टेयर कुक | 59 | 24 | 40.67 |
पीटर मे | 41 | 20 | 48.78 |
रूट के सेंचुरी लगाने पर कभी नहीं हारी इंग्लिश टीम
रूट ने अब तक टेस्ट में 20 सेंचुरी लगाई है। इसमें से 5 डबल सेंचुरी हैं। जिन 20 टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी लगाई, उनमें से एक भी मैच इंग्लैंड नहीं हारा है। टीम को 16 टेस्ट में जीत मिली। जबकि, 4 टेस्ट ड्रॉ रहे।
भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे रूट
इंग्लिश कप्तान जो रूट को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहली पारी में 218 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 5वां दोहरा शतक रहा। रूट ने सिक्स लगाकर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। वे सिक्स लगाकर 200 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बने।
100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
रूट 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। रूट का यह (218 रन) भारत के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर भी है। इससे पहले भारत के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 154 रन नॉटआउट था।वे भारतीय जमीन पर पिछले 10 साल में दोहरा शतक जमाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले नवंबर, 2010 में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने हैदराबाद टेस्ट में 225 रनों की पारी खेली थी।
रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने एशिया में 6 टेस्ट जीते
रूट ने अब तक एशिया में 6 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें से सभी टेस्ट में इंग्लैंड की जीत मिला। इस दौरान इंग्लिश टीम ने श्रीलंका को उनके घर में 5 टेस्ट और भारत को भारत में 1 टेस्ट में हराया। सिर्फ साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने एशिया में बतौर कप्तान उनसे ज्यादा टेस्ट जीते हैं।
कप्तान | देश | एशिया में टेस्ट | जीते |
जो रूट | इंग्लैंड | 6 | 6 |
ग्रीम स्मिथ | साउथ अफ्रीका | 21 | 8 |
क्लाइव लॉयड | वेस्टइंडीज | 17 | 7 |
भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लिश कैप्टन बने रूट
रूट भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लिश कैप्टन बने। पिछला रिकॉर्ड एलेस्टेयर कुक के नाम था। कुक ने 2012 में कोलकाता टेस्ट में 190 रन की पारी खेली थी। ओवरऑल इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी ग्राहम गूच ने 1990 में लॉर्ड्स में खेली थी। तब गूच ने 333 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर रूट की पारी आ गई है।
एशिया में लगातार 6 टेस्ट जीतने वाली इंग्लैंड दूसरी विदेशी टीम
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही ऐसी टीमें हैं, जिसने एशिया में लगातार 6 या इससे ज्यादा टेस्ट में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2002 से 2004 के बीच एशिया में लगातार 7 टेस्ट में जीत हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड ने 2018 से लेकर अब तक एशिया में लगातार 6 टेस्ट जीते हैं।
कोहली बतौर कप्तान पहली बार लगातार 4 टेस्ट हारे
विराट कोहली बतौर कप्तान पहली बार लगातार 4 टेस्ट हारे हैं। कोहली की कप्तानी में भारत जनवरी, 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट, दिसंबर, 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट हार चुका है।