सिलेंडर में ब्लास्ट: लीकेज से गैस पाइप से सिलेंडर में पकड़ी आग, तेज धमाके के साथ छत ढही, मां-बेटा दोनों घायल

सिलेंडर में ब्लास्ट: लीकेज से गैस पाइप से सिलेंडर में पकड़ी आग, तेज धमाके के साथ छत ढही, मां-बेटा दोनों घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Cooking Gas Was Burnt, The Cylinder Cracked, The Roof Of Pataur Collapsed And The Mother And Son Were Injured.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पड़ाव थाना के पीछे ब्लास्ट के बाद गिरा मकान, इसमें एक महिला और उसका बेटा दबे हुए थे, जिन्हें दमकल ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है

  • पड़ाव थाना के पीछे बना था अवैध मकान
  • सुबह 10 बजे की घटना

खाना बनाने के लिए महिला ने गैस चूल्हा जलाया ही था कि अचानक गैस पाइप से सिलेंडर में आग पकड़ ली। आग की लौ के साथ सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। धमाके से छत गिर गई, जिसमें घर में मौजूद मां और बेटे दब गए। रेस्क्यू कर मां और बेटे को बाहर निकाला गया है। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मंगलवार सुबह पड़ावा थाना के पीछे की है। घटना से आसपास के मकानों को भी धमक लगी है। ब्लास्ट के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से हादसा हुआ।

हादसे के बाद घटनास्थल के बाहर जुटी भीड़, आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका काफी तेज था, पड़ोस के मकानों को भी धमक लगी है

हादसे के बाद घटनास्थल के बाहर जुटी भीड़, आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका काफी तेज था, पड़ोस के मकानों को भी धमक लगी है

शहर में पड़ाव थाना के पीछे नगर निगम शौचालय के पीछे अवैध रूप से पाटौर डालकर रह रहे बाल्मीकि परिवार के साथ मंगलवार सुबह हादसा हुआ। परिवार की महिला 50 वर्षीय रंजीता उर्फ सुनीता देवी घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। खाना बनाने के लिए अभी सुनीता ने गैस चूल्हा जलाया ही था कि तभी गैस पाइप से सिलेंडर में आग लग गई। यह देखते ही महिला बाहर की तरफ भागी। तभी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही पाटौर की छत भरभरा कर ढह गई। जिमसें सुनीता और उसका 11 साल का बेटा मोहित दब गए। घटना के बाद वहां मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही मिनट में वहां पुलिस और दमकल दस्ता भी पहुंच गया। दमकल दस्ते ने मलबे में फंसे दोनों मां और बेटे को निकालकर तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जेएएच पहुंचाया। दोनों घायल हैं, लेकिन खतरे से बाहर बताए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

अवैध था मकान

जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह अवैध है। पड़ाव थाना के पीछे नगर निगम के शौचालय की दीवार के पीछे पटिया डालकर अतिक्रमण कर यह मकान बनाया गया था। ऐसा पता लगा है कि यह अतिक्रमण कुछ साल पहले ही हुआ है।

आसपास के घरों में दहशत

धमाना इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी धमक लगी है। धमाके के बाद से वहां दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यहां सभी मकान काफी पुराने समय के बने हैं। इस धमाके के बाद वह हिल गए हैं।



Source link