ICC World Test Championship: इंग्लैंड बना नंबर वन, भारत चौथे स्थान पर लुढ़का– News18 Hindi

ICC World Test Championship: इंग्लैंड बना नंबर वन, भारत चौथे स्थान पर लुढ़का– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला गया. जो रूट (Joe Root) की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 227 रनों से करारी शिकस्त दी. यह भारतीय धरती पर इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है. दूसरी ओर भारतीय टीम चेन्नई के मैदान पर 22 साल बाद हारी है. जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर टीम इंडिया चौथे स्थान पर लुढ़क गई. दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जबकि तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया काबिज हैं. ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित होते ही न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है. फाइनल की दूसरी टीम के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दावेदार हैं. 18 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

अगर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज ड्रॉ होती है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा. टीम इंडिया को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 टेस्ट जीतने होंगे. भारतीय टीम अगर 1-0 से भी जीतती है तो वह फाइनल के दौड़ बाहर हो जाएगी. अगर भारत 2-1 से भी टेस्ट सीरीज जीतता है तब भी वो फाइनल खेलेगा. अगर इंग्लैंड 1-0, 2-0 या 2-1 से सीरीज जीत हासिल करता है तो ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है. इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0, 3-1, या 4-0 से मात दी देनी होगी.

यह भी पढ़ें:

India vs England: विराट कोहली ने क्लाइव लॉयड-ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, अब पोंटिंग के रिकॉर्ड पर नजरें

India vs England: मुरलीधरन-वॉर्न-कुंबले से भी खतरनाक गेंदबाज हैं रविचंद्रन अश्विन, आंकड़े देते हैं गवाही

प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम 70.2 फीसदी जीत प्रतिशत अंक के साथ पहले नंबर पर है.  न्यूजीलैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 420 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत अंक 70 फीसदी है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया 332 अंक और 69.2% के जीत प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर है और साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित होते ही अब वो भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगी, हालांकि वो अब भी रेस में है. भारत की टीम 68.3 फीसदी जीत प्रतिशत अंक के साथ चौथे नंबर पर है.





Source link