अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में जरूर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद खेली 7 पारियों में वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला. रहाणे ने 27*, 22, 4, 37, 24, 1 और 0 स्कोर बनाया. रहाणे के ऐसे प्रदर्शन के बाद संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरा मुद्दा बल्लेबाज रहाणे हैं. उन्होंने मेलबर्न में शतक के बाद अच्छी पारी नहीं खेली. क्लास खिलाड़ी अपनी फॉर्म को जारी रखते हैं और आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों का भार उठाते हैं.’
हर्षा भोगले ने भी खड़े किये सवाल
हर्षा भोगले ने भी अजिंक्य रहाणे की खराब बल्लेबाजी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लगातार रन नहीं बनाना उनके लिए एक बड़ा मुद्दा जरूर है. हर्षा भोगले ने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे पिछले 2-3 सालों में लगातार अच्छी पारी नहीं खेल रहे हैं. मेलबर्न में उन्होंने जबर्दस्त शतक लगाए लेकिन उसके बाद वो 50 रन भी नहीं बना पाए. अजीब बात है भारत के बाहर उनका औसत गजब है और घर पर उनका रिकॉर्ड खराब है. रहाणे को लगातार रन बनाने की कोशिश करनी होगी.’
संजय मांजरेकर ने उठाए रहाणे पर सवाल
IND VS ENG: भारत की हार पर बोले केविन पीटरसन-पहले ही चेतावनी दी थी गाबा में ज्यादा जश्न मत मनाओ
अजिंक्य रहाणे का घरेलू पिचों पर अच्छा रिकॉर्ड नहीं
अजिंक्य रहाणे ने भारत में 28 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने महज 37.35 की औसत से 1494 रन बनाए हैं. रहाणे ने 4 शतक और 7 अर्धशतक ठोके हैं. रहाणे का ये रिकॉर्ड उनपर भारी पड़ सकता है, क्योंकि टीम इंडिया में इस समय एक से बढ़कर एक बल्लेबाज बेंच पर बैठे हैं. केएल राहुल, मयंक अग्रवाल अपने मौके के इंतजार में हैं. वैसे अगर रहाणे उप-कप्तान ना होते तो शायद उनके रिकॉर्ड को देखते हुए वो प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप भी हो सकते थे.