भोपाल.ज़हरीली गैस से सैकड़ों लोगों की जान लेने वाला भोपाल का यूनियन कार्बाइड कारखाना अब मेमोरियल बनेगा. 1984 में हुई उस भीषण औद्योगिक त्रासदी के बाद से फैक्ट्री बंद पड़ी है. सरकार अब उस बंद पड़ी फैक्ट्री में प्लाजा और रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी में है.गैस त्रासदी मंत्री विश्वास सारंग ने News 18 से बातचीत में बताया कि इस साल के अंत तक मेमोरियल और रिसर्च सेंटर का काम शुरू कर दिया जाएगा. फैक्ट्री के टैंक्स में पड़े जहरीले रासायनिक कचरे को ठिकाने लगाने के लिए इस महीने के अंत तक टेंडर जारी करने का प्लान है.