Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दुनिया के किसी भी देश में इतने संशोधन नहीं होते जितने हमारे यहा होते हैं। आयकर अधिनियम 1961 आज 2021 में आकर आयकर अधिनियम के अनुसार 60 वर्ष पूर्ण अब बुजुर्गो की शैली में आ गया है।
यह बात बजट परिचर्चा में इंदौर से पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए पंकज शाह ने बताई। बजट 2021 की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इतने साल होने के बावजूद भी 69 अमेंडमेंट किए गए हैं और 6 कोर्ट के डिसीजन को ओवररूल किया गया है। गुडविल पर अब डेप्रिसिएशन चार्ज नहीं कर सकते हैं। इस वर्ष के बजट में अनोखा कुछ नहीं हैं यह सबसे साधारण बजट है। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान चेरिटेबल ट्रस्ट पर दिया गया है।
एलएलपी अब 44 एडीए में कवर नहीं होगी। इसके अलावा इनकम टैक्स सेटलमेंट कमीशन को खत्म कर दिया गया है। इंदौर से आए सीए कीर्ति जोशी ने जीएसटी कानून में हुए परिवर्तन को सरल शब्दों में समझाया और कहा कि जीएसटी में सुबह का पढ़ा हुआ शाम तक पुराना हो जाता है। परिषद अध्यक्ष मनोज कांठेड़ ने स्वागत भाषण दिया। आईसीएआई की रतलाम ब्रांच अध्यक्ष अमित वाच्छानी ने रतलाम शाखा की जानकारी दी।
सीए केदार अग्रवाल ने अतिथियो का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन सीए रजनीश जैन और सीए नीलम धम्मानी ने किया। इस मौके पर सीए एसएल चपलोत, अरविंद मेहता, राकेश भटेवरा, प्रमोद नाहर, संदीप मूणत, संजय मूणत, गोपाल काकानी, राजेश खाबिया, जितेंद्र कास्वा, विशाल जोशी मौजूद थे।