Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबादएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कार्यक्रम का न्योता दिया।
- नर्मदा जयंती के लिए सेठानी घाट, तिलक भवन की पुताई के साथ मरम्मत का काम जारी
नगरपालिका सेठानी घाट, तिलक भवन सहित अन्य घाटाें का रंगरोगन करा रही है। नर्मदा जयंती के दो दिवसीय महोत्सव का आगाज 18 फरवरी सुबह 9 बजे सेठानीघाट पर मंगलाचरण से होगा। मुख्य कार्यक्रम 19 फरवरी काे शाम 5.30 बजे से सेठानीघाट पर जलमंच पर होगा। मंच से जल अभिषेक एवं महाआरती की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि हो सकते हैं।
सीएम को दिया न्योता : मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रण देने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नेतृत्व में पीयूष शर्मा, महेंद्र चौकसे, हंस राय, विवेक भदौरिया, लोकेश तिवारी, प्रशांत दुबे (मुन्नू) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दी है।
पत्ते के दोने में होगा दीपदान, बड़े पात्र में ही होगा अभिषेक
नर्मदा जल एवं घाट को प्रदूषण से बचाने प्लास्टिक की बजाए पत्ते के दोने में दीपदान किया जाएगा। बड़े पात्र में ही जलाभिषेक होगा। नर्मदा जल में कोई भी सामग्री प्रवाहित नहीं की जाएगी। घाटों पर कचरा एकत्रित करने के लिए पूजन सामग्री कुंड सहित डस्टबिन एवं कंटेनर भी रखे जाएगा । सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया मौके पर स्वच्छता टीम भी तैनात रहेगी। शुक्रवार 19 फरवरी को सेठानीघाट के सामने जेटिस का जलमंच बनेगा।
मोरछली चौक मंदिर में आज स्थापित होगी नर्मदा प्रतिमा
मोरछली चौक स्थित श्री गणेश नर्मदा, सांई शंकर मंदिर में नर्मदा जयंती की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आयोजन से जुड़े इंद्रकुमार सोनी (राम सोनी) ने बताया 10 फरवरी को मूर्ति स्थापना के साथ 11 से 17 फरवरी तक योगेंद्र दिवोलिया व्यासगादी से पुराण सुनाएंगे। 19 फरवरी सुबह 8 बजे भजन, 12 बजे मां नर्मदा का जन्मोत्सव एवं महाआरती होगी।