बकाया वसूली: किराया नहीं जमा करने वाले 50 व्यापारियों की दुकानों पर नगर निगम ने लगाएं ताले: व्यापारियों ने कहा- कोरोना के कारण नहीं हुआ व्यापार

बकाया वसूली: किराया नहीं जमा करने वाले 50 व्यापारियों की दुकानों पर नगर निगम ने लगाएं ताले: व्यापारियों ने कहा- कोरोना के कारण नहीं हुआ व्यापार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Appealed To The Traders To Pay The Outstanding Rent As Soon As Possible, Vigorously Appearing At Some .50 Shops Were Locked,

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर शहर में 50 दुकानों पर ताले लगा दिए गए हैं। इन दुकानों द्वारा अपना किराया नहीं चुकाया गया, जिसके चलते हुए यह अभियान चलाया गया। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्केट स्थापित किए गए हैं। इन मार्केट की दुकानें नागरिकों को व्यापार करने के लिए आवंटित की गई हैं। यह सभी दुकानें नगर निगम के द्वारा किराए पर दी गई हैं। दुकान का संचालन करने वाले व्यक्तियों से हर माह नियमित रूप से किराया जमा करने की अपेक्षा की जाती है।

वर्ष 2020 में कोरोना के संक्रमण का खतरा रहा, जिसके चलते हुए सभी दुकानें बंद रही और कारोबार ठप रहा। इस स्थिति के कारण बड़ी संख्या में व्यापारी इस अवधि का किराया इंदौर नगर निगम को अब तक नहीं चुका सके हैं। नगर निगम के द्वारा व्यापारियों से इस बकाया किराया को जल्द से जल्द चुकाने की अपील की जाती रही। इस अपील का जब कोई सार्थक परिणाम निकल कर सामने नहीं आया तो निगम की ओर से कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। चेतावनी का भी जब कोई असर नहीं हुआ तो निगम द्वारा कार्रवाई शुरू करने के लिए मैदान संभाल लिया गया। निगम की बाजार विभाग की टीम कल मैदान में उतरी। टीम द्वारा निगम के मार्केट में किराया नहीं चुकाने वाली दुकानों को सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम की टीम छावनी, नौलखा, इंदिरा कॉम्प्लेक्स और सरदार पटेल ब्रिज के नीचे बनाई गई दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। इन क्षेत्रों में निगम की टीम द्वारा करीब 50 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इन सभी दुकानों पर पिछले कई महीनों का किराया बाकी था।

जब निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो इन दुकानों में कारोबार करने वाले व्यापारियों की ओर से यह दलील दी गई कि वह धीरे-धीरे निगम का किराया चुका देंगे। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना के बाद जब से बाजार खुला है, तब से मंदी छाई हुई है। ऐसे में इतनी कमाई नहीं हो रही है कि घर भी चला लें और किराया भी चुका दें। इस तर्क को सामने रखते हुए व्यापारियों द्वारा नगर निगम से मोहलत देने का आग्रह किया गया। व्यापारियों का कहना था कि थोड़ा सा कारोबार चलने दो, हालात सामान्य होने दो, हम धीरे से पूरा किराया चुका देंगे। यह दलील नगर निगम की टीम के सामने नहीं चल सकी।



Source link