मधुमक्खियों का हमला: पिकनिक मनाने खेत पर गए परिवार पर मधुमक्खियों का अटैक, आधा दर्जन से अधिक घायल, होम लगाते समय धुएं के कारण हुई घटना

मधुमक्खियों का हमला: पिकनिक मनाने खेत पर गए परिवार पर मधुमक्खियों का अटैक, आधा दर्जन से अधिक घायल, होम लगाते समय धुएं के कारण हुई घटना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Madhya Pradesh: Three Women And Children Injured As Bee Attack Today In Madhya Pradesh Sagar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य केन्द्र में हमले में घायलों का उपचार करते डॉक्टर।

  • हमले के बाद मची भगदड़, कुछ लोग मौके पर ही हुए बेहोश
  • ग्रामीणों की मदद से घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया भर्ती

खेत पर पिकनिक मनाने गए लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से तीन महिलाएं व तीन बच्चे भी शामिल हैं। दो-तीन लोग मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से लोगों को बचाया गया और उन्हें मालथौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार मालथौन के नरेन्द्र राजपूत व इंद्रपाल राजपूत करीब 12 किलोमीटर दूर अपने गांव पड़रिया परिवार के 25 लोगों के साथ पिकनिक मनाने गए हुए थे। खेत पर दाल-बाटी बनाने के बाद मंदिर पर होम व भोग लगाने के लिए गए। वहां पीपल के पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ है। होम के धुएं से मधुमक्खियां छत्ते से निकल कर फैल गई और आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद खेत पर भगदड़ मच गई। महिलाओ व बच्चों को लेकर लोग यहां-वहां भागे, लेकिन कुछ लोग मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। इसमें तीन महिलाएं, तीन बच्चे व दो पुरूष घायल हो गए। इनमें से कुछ मौके पर ही बेहोश हो गए थे। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से मालथौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आए। जहां डॉक्टरों ने घायलों के शरीर से मधुमक्खियों के डंक निकाले व इलाज के बाद बुधवार सुबह सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी।



Source link