महिला डॉक्टर से 17 लाख की ठगी: जालसाज ने फोन पर महिला डॉक्टर से बोला आपके पति की बीमा फाइल है अधूरी , पूरा कराने का झांसा देकर ऐंठ ली रकम

महिला डॉक्टर से 17 लाख की ठगी: जालसाज ने फोन पर महिला डॉक्टर से बोला आपके पति की बीमा फाइल है अधूरी , पूरा कराने का झांसा देकर ऐंठ ली रकम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Fraudster Called And Said That Your Husband’s Insurance File Is Incomplete, The Amount Collected In Lieu Of Completion

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला डॉक्टर से जालसाज ने 17 लाख रुपए ऐंठ लिए।

  • जालसाज के झांसे में फंसी महिला डॉक्टर उसके बताए गए खाते में जमा करती गईं रकम
  • गढ़ा थाने में महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई शिकायत, पांच से 18 जनवरी के बीच जमा किए थे पैसे

शहर की एक महिला डॉक्टर को जालसाज ने झांसे में फंसाकर 17 लाख रुपए ठग लिए। जालसाज ने महिला डाॅक्टर को फोन कर बोला था कि उनके पति की जीआईएस (ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम) फाइल अधूरी है। इसे पूरा करने के एवज में वह पांच जनवरी से 18 जनवरी के बीच अलग-अलग कारण बता कर पैसे जमा कराता रहा। गढ़ा पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पति ने छह लाख रुपए का कराया था ग्रुप इंश्योरेंस
जानकारी के अनुसार नेहरू नगर गढ़ा निवासी 68 वर्षीय डॉक्टर अलका वी वैद्य के पति पीके दुबे भी डॉक्टर हैं। वह हैंडीकैप हैं। पीके दुबे ने 6 लाख रुपए का ग्रुप इंश्योरेंस करा रखा था। डॉक्टर अलका के मुताबिक पांच जनवरी को उनके मोबाइल पर पीके दुबे नाम से कॉल आया। उसने पति वी विनायक का रेफरेंस देकर बताया कि उनका जीआईएस की फाइल अधूरी है। इसे शासकीय आदेश से कम्पलीट करान होगा। फाइल की एनओसी के लिए उसने 24 हजार 710 रुपए एफएसएफबी के ईपीएफओ खाते में इंटरनेट बैंकिंग से ट्रांसफर करा लिए।
6 जनवरी को फिर आया कॉल
जालसाज ने छह जनवरी को फिर डॉक्टर अलका के पास काॅल किया। बोला कि फाइल को स्टेप-टू-स्टेप आगे बढ़ाना होगा। इसकी अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस लगेगी। बताए गए अनुसार उन्होंने 1.89 लाख रुपए जालसाज के खाते में जमा कर दिए। सात जनवरी को दिल्ली से सुनील मेहता नाम से कॉल आया। उसने 2.14 लाख रुपए जमा करा लिए। 8 जनवरी को 31 हजार 589 रुपए जमा कराए।
11 जनवरी को 3.01 लाख रुपए जमा कराए। 12 जनवरी को अजय माथुर नाम के व्यक्ति ने 2.85 लाख रुपए जमा करा लिए। 18 जनवरी को भोपाल से पालीवाल सरनेम बताकर 2.70 लाख रुपए जमा करा लिए। डॉक्टर अलका ने पति के खाते से भी चार लाख रुपए ट्रांसफर किए। इस तरह उन्होंने जालसाजों के बताए बैंकों में कुल 16 लाख 90 हजार 68 रुपए जमा किए।
जालसाजों ने भरोसा दिया था कि पूरी रकम वापस हो जाएगी
गढ़ा पुलिस के पूछताछ में डाॅक्टर अलका वैद्य ने बताया कि जालसाजों ने बताया था कि ये पैसे ग्रुप इंश्योरेंस की रकम के साथ वापस हो जाएगी। पैसे न जमा करने पर वे धमकी देते थे कि पूरी रकम डूब जाएगी। इस झांसे में फंसकर वह जालसाजों के कहे अनुसार उनके खातों में पैसे जमा करती गईं। गढ़ा टीआई राकेश तिवारी के मुताबिक प्रकरण में साइबर सेल ने जांच की थी। मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।



Source link