- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Chimpu Was Very Happy, Where Did He Feed The Chicken And Show His Lake Here In Bhopal: Sanjeev Sachdeva Music Composer
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
- कॉपी लिंक
भोपाल में राज कपूर की इंस्ट्रूमेंटल सीडी की लॉन्चिंग के दौरान अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर और म्यूजिक कंपोजर संजीव सचदेवा।
- राजीव कपूर भोपाल में आए थे राजकपूर पर बनी इंस्ट्रूमेंटल सीडी के लॉन्च में
कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के एक्टर-डायरेक्टर राजीव कपूर यानी चिम्पू पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। 58 साल के राजीव का मंगलवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। लेकिन अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही वे भी अपनी आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर नहीं देख सके। राजीव कपूर का भोपाल से भी गहरा रिश्ता रहा। भोपाल के म्यूजिक कंपोजर संजीव सचदेवा के म्यूजिक एलबम जाने कहां गए वो दिन को लॉन्च करने राजीव कपूर भोपाल आए थे। संजीव ने दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर राजेश गाबा से शेयर की यादें।

भोपाल में राज कपूर के गीतों की सीडी लॉन्च करते राजीव कपूर।
संजीव सचदेवा ने बताया कि 2011 में मैंने ‘जाने कहां गए वो दिन’ राजकपूर के गीतों पर सीडी तैयार की थी। उसे अकॉर्डियन पर इंस्ट्रूमेंटल बनाया था। जिसे एचएमवी सारेगामा ने लॉन्च किया था।
मैं मुंबई गया। ऋषि कपूर जी से बात हुई। लेकिन वो उस वक्त शूटिंग में बिजी थे। उन्होंने कहा कि राजीव कपूर आएंगे। तब मैं राजीव जी से मिला। बिंदास नेचर। वे 2012 में आए थे।
तब हमने भोपाल में लॉन्च प्रोग्राम किया। राजीव जी ने भोपाल आकर कहा था कि संजीव जी मुझे भोपाल का बेस्ट चिकन और फिश खिलाओ। साथ ही प्रोग्राम शाम को है तो मुझे भोपाल की लेक दिखाओ। रजा मुराद भाई अक्सर इसका जिक्र करते हैं। तब मैं उन्हें लेक भी ले गया था।

इस सीडी की लॉन्चिंग के लिए भोपाल आए थे राजीव कपूर।
संजीव ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही राजीव जी से बात हुई थी। वो संगीत के बारे में काफी बातें करते थे। उन्होंने बताया था कि पापा राज कपूर ने मुझसे कहा था कि वो अभिनेता के काम से बेहतर निर्देशक का काम कर सकेंगे। जब पापा फ़िल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए हीरो की तलाश कर रहे थे, तब मां ने इस रोल के लिए मुझे आज़माने की ज़िद की। तब पापा ने ऐसा ही किया और फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

राजीव कपूर और संजीव सचदेवा भोपाल में कार्यक्रम में।
निर्देशक के तौर पर ये फिल्में रही खास
राजीव ने बतौर निर्देशक ‘प्रेम ग्रन्थ’ फिल्म बनाई थी। जिसमें अभिनेता और उनके बड़े भाई ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। राजीव कपूर ने निर्माता के तौर पर ‘हीना’, ‘आ अब लौट चलें’ और ‘प्रेम ग्रंथ’ जैसी फ़िल्म बनाईं।