- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Robbery CCTV Video Footage Update; Loot Attempt After Putting Chilli Powder In The Eyes Of A Businessman
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रात 11 बजे शर्मा दुकान को मंगल कर घर के लिए रवाना हुए थे।
शहर में अज्ञात बदमाशाें द्वारा एक व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। रात में शॉप बंद कर घर जाते समय नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र के गीता नगर की है। बीजेपी ऑफिस के नीचे पान की दुकान चलाने वाले बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि वे रात 11 बजे दुकान मंगल कर अपनी एक्टिवा से वंदना नगर स्थित अपने घर जाने के लिए रवाना हुए थे। पीपी स्पाेर्ट्स के सामने बख्तावर राम नगर पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले कुछ दूर पीछा किया, फिर उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक दौड़ा दी और कुछ दूर जाकर रुक गए।
शर्मा ने बताया कि वे लगातार पीछे देख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग यहां से गुजरे, जिस कारण वे भाग निकले। इसके बाद मैं तत्काल घर के लिए रवाना हुआ और घर पहुंचकर परिवारवालों को जानकारी दी। इसके बाद डायल 100 को कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने कहा कि वे सुबह थाने पर आवेदन दे दें। शर्मा का कहना है कि वे इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं, क्योंकि प्रतिदिन रात में वे दिनभर की कमाई साथ लेकर घर जाते हैं।