- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Case Filed Against Half a hundred Activists, Including Former Minister PC Sharma, For Creating Ruckus In The Library Lokparna Program
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुस्तकालय कार्यक्रम में विरोध करने पर पीसी शर्मा समेत कांग्रेस के आधा दर्जन कार्यकर्ता और नेताओं पर केस दर्ज
- स्थानीय पार्षद का नाम पट्टिका पर नहीं होने का कर रहे थे विरोध
भोपाल के पांच नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर में पं. शीतला प्रसाद पुस्तकालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद का नाम शिलापट्टिका पर नहीं होने का कांग्रेस को विरोध करना महंगा पड़ गया। मंगलवार को नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठियां भाजी थीं। इसके बाद देर रात कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंषाना, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना सहित करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ आम रास्ता रोककर उपद्रव करने का मामला दर्ज किया है।
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर पं. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय के नए भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी थे। लोकार्पण पट्टिका पर पूर्व स्थानीय पार्षद गुड्डू चौहान का नाम नहीं होने पर विकास कार्य का श्रेय भाजपा द्वारा लिए जाने का विरोध कर रहे थे। कांग्रेस का कहना था कि कांग्रेस सरकार ने बजट मंजूर कर निर्माण कार्य कराया, भाजपा मुफ्त में श्रेय ले रही है। गुड्डू चौहान की पार्षद निधि की राशि भी पुस्तकालय में लगी है, तब भी उनका नाम पट्टिका पर नहीं है। इन्हीं बातों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे।पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया था। इसी मामले में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, भाजपा नेता पुस्तकालय निर्माण को उनकी सरकार की पहल से बनने का दावा कर रहे है।