- Hindi News
- Sports
- Luis Suarez Breaks Cristiano Ronaldo Record Atletico Madrid Lionel Messi Juventus
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रोनाल्डो (बाएं) ने 2018 में रियाल मैड्रिड छोड़कर युवेंटस जॉइन किया था। वहीं, लुइस सुआरेज (दाएं) ने 2020 में बार्सिलोना छोड़कर एटलेटिको मैड्रिड जॉइन किया।
उरुग्वे और एटलेटिको मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे इस सेंचुरी में किसी क्लब के लिए स्पेनिश लीग ला लीगा में सबसे तेज 16 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम था। उन्होंने 2009/10 में रियाल मैड्रिड के लिए पहले 17 मैच में 15 गोल दागे थे। रोनाल्डो का मौजूदा क्लब युवेंटस कोपा इटालिया के फाइनल में भी पहुंच गया है।
सुआरेज ने एटलेटिको मैड्रिड के लिए 17 मैच में 16 गोल दागे
सुआरेज ने 2020/21 सीजन में बार्सिलोना छोड़कर एटलेटिको मैड्रिड जॉइन किया था। एटलेटिको मैड्रिड जॉइन करने के बाद से वे बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने नई क्लब के लिए पहले 17 मैच में 16 गोल दागे हैं। मंगलवार को सेल्टा विगो के खिलाफ ला लीगा के एक मैच में सुआरेज ने 2 गोल दागे। हालांकि, उनकी टीम को सेल्टा के खिलाफ 2-2 का ड्रॉ खेलना पड़ा। सेल्टा की ओर से सैंटी मिना और फाकुंदो फेरेरा ने गोल दागे।
ला लीगा में 2020/21 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | अब तक गोल |
लुइस सुआरेज | 16 |
यूसफ एन नेसिरी | 13 |
लियोनल मेसी | 13 |
रोनाल्डो ने 2009 में रियाल मैड्रिड के लिए 15 गोल दागे थे
सुआरेज से पहले यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम था। रोनाल्डो 2009 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड जॉइन किया था, तब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। सुआरेज ने 2014 में बार्सिलोना जॉइन किया था। वहां उन्होंने 283 मैच में 195 गोल दागे थे और क्लब के तिसरे हाईएस्ट गोल स्कोरर रहे।
2020 में सुआरेज ने बार्सिलोना छोड़ दिया था
2020 में रोनाल्ड कोमैन के बार्सिलोना कोच बनने के बाद उन्हें टीम से निकाल दिया गया। उन्होंने फिर एटलेटिको मैड्रिड जॉइन किया। सुआरेज अब तक करियर में 6 क्लबों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कुल 636 क्लब मैच खेले हैं और 419 गोल दागे हैं। उरुग्वे के लिए उन्होंने 116 मैच में 63 गोल दागे हैं।
सुआरेज ने बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा गोल दागे
क्लब | मैच | गोल |
क्लब नैसियोनल | 3 | 0 |
FC ग्रोनिन्जेन | 37 | 15 |
अयाक्स ऐम्स्टर्डैम | 159 | 111 |
लिवरपूल FC | 133 | 82 |
बार्सिलोना | 283 | 195 |
एटलेटिको मैड्रिड | 21 | 16 |
कुल | 419 | 237 |
रोनाल्डो की टीम युवेंटस कोपा इटालिया के फाइनल में
वहीं, रोनाल्डो की मौजूदा टीम युवेंटस ने मंगलवार को इंटर मिलान के खिलाफ सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 0-0 से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के साथ टीम कोपा इटालिया के फाइनल में पहुंच गई। युवेंटस के होम ग्राउंड एलियांज स्टेडियम पर हुए इस मैच में रोनाल्डो ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन गोल नहीं कर सके। पहले लेग में युवेंटस ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया था। इसलिए एग्रीगेट के आधार पर युवेंटस ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना नैपोली और अटलांटा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता टीम से होगा।
2020-21 सीजन में रोनाल्डो के गोल
कॉम्पिटिशन | मैच | गोल |
सीरी-A | 17 | 16 |
चैम्पियंस लीग | 4 | 4 |
कोपा इटैलिया | 3 | 2 |
सुपरकप इटैलियाना | 1 | 1 |
कुल | 25 | 23 |