स्पीड ब्रेकर: जानलेवा हादसे के बाद पॉवर हाउस फोरलेन पर लगने लगे स्पीड ब्रेकर

स्पीड ब्रेकर: जानलेवा हादसे के बाद पॉवर हाउस फोरलेन पर लगने लगे स्पीड ब्रेकर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • सेना के घायल जवान की हालत अब भी नाजुक

रफ्तार के जानलेवा बनने के बाद चेते ठेकेदार ने पॉवर हाउस फोरलेन पर स्पीड ब्रेकर लगाना शुरू कर दिए हैं। दो बत्ती चौराहा से सैलाना बस स्टैंड तक के फोरलेन में चार जगह सर्किट हाउस के सामने, न्यू रोड तिराहा, मंडी गेट के सामने और सैलाना बस स्टैंड चौराहा पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। ये स्पीड ब्रेकर रबर वाले हैं। इन पर से गुजरने समय वाहनों को झटका नहीं लगेगा।

उधर घायल सेना के जवान नितीन गेहलोत की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उसका इंदौर के लोहा मंडी स्थित आनंद हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई है। मंगलवार को सीटी स्कैन हुआ है। परिवार के सुशील गेहलोत ने बताया डॉक्टर सीटी स्कैन रिपोर्ट का परीक्षण कर रहे हैं। संभवत: बुधवार या गुरुवार को ऑपरेशन करेंगे। डॉक्टरों ने 5.50 लाख रुपए का खर्चा बताया है।

परिवार के लोग उसका इंतजाम करने में लगे हैं। बता दें कि रविवार रात दो बजे पॉवर हाउस सिटी फोरलेन पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। इससे बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक संदीप गेहलोत की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालत गंभीर होने पर नितिन को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया था, जबकि एक अन्य घायल युवक दर्शन जिला अस्पताल में भर्ती है।

बाइक तेज चलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे
एक्सीडेंट के बाद यातायात माह मना रही ट्रैफिक पुलिस ने अब सड़कों पर तेज बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की है। ट्रैफिक टीआई रमुंडा कटारा ने बताया कि उपकरण तो नहीं हैं, लेकिन माह के तहत जहां भी चेकिंग होगी, वहां तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर भी नजर रखेंगे। ऐसे वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करेंगे।
रबर वाले स्पीड ब्रेकर से वाहन गुजरने पर झटका नहीं लगेगा

सड़क बनाने वाले ठेकेदार नीलेश पिरोदिया ने बताया कि शहर में पहली बार पॉवर हाउस फोरलेन पर पीवीसी व रबर युक्त रेडीमेड स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। एक तो इनकी दृश्यता अधिक है, दूसरा गुजरने पर वाहनों को तेज झटका नहीं लगेगा। रबर युक्त होने से ये जल्दी टूटेंगे भी नहीं।



Source link