India vs England: पंत से मार खाने के बाद जैक लीच बोले-ऐसा लगा ऋषभ आईपीएल में खेल रहा है– News18 Hindi

India vs England: पंत से मार खाने के बाद जैक लीच बोले-ऐसा लगा ऋषभ आईपीएल में खेल रहा है– News18 Hindi


नई दिल्ली. इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) ने भारत के खिलफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच छह विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान दिया. पहली पारी में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लीच की गेंदों की बहुत पिटाई की थी. हालांकि दूसरी पारी में लीच रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट लेने में सफल रहे. मैच के बाद लीच ने बताया कि पंत के उनके खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों ने उनका मनोबल बढ़ाया, जिससे वह शानदार वापसी करने में सफल रहे.

लीच ने दूसरी पारी में 76 रन देकर चार और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे इंग्लैड ने भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहली पारी में पंत ने लीच की गेंद पर कई बड़े शॉट लगाये जबकि दूसरी पारी में लीच ने शानदार वापसी की. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि पंत आईपीएल में खेल रहे हैं. यह एक स्पिनर के लिए चुनौती है. मेरे लिए वह मुश्किल समय था, लेकिन साथी खिलाड़ियों ने हौसला बनाये रखने में मेरी मदद की.’

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा-हमारे कंट्रोल कुछ नहीं

IPL 2021: ड्रीम 11-अनअकैडमी टाइटल प्रायोजक की दौड़ में, चीनी कंपनी वीवो की होगी विदाई

इंग्लैंड में सर्द मौसम में खेलने वाले लीच के लिए चेन्नई के उमस भरे मौसम से सामंजस्य बैठाना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि श्रीलंका सीरीज से पहले बिना क्रिकेट खेले काफी लंबा समय बिताया, यह गर्मी में लंबे समय तक गेंदबाजी करने के बारे में था. इस 29 साल के स्पिनर ने कहा, ‘यह भारत का मेरा पहला दौरा है. उनके पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है और मैं यहां के दबाव को जानता था. कुछ विकेट लेने और टीम की जीत में योगदान देने की खुशी है.’ इंग्लैंड की तरफ से 13 टेस्ट मैच खेल चुके जैक लीच ने चेन्नई टेस्ट में अपने 50 विकेट भी पूरे किए.





Source link