- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Crime Against Women In Madhya Pradesh Indore; Victim File Rape And Kidnapping Case Against Korean Man
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- पीड़िता की शिकायत पर शानू के खिलाफ केस दर्ज
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
- बहन पर कमेंट करने से मना करने पर भाई पर हमला
शहर में महिला अपराध के तीन मामले सामने आए हैं। कोहिनूर कॉलोनी में रहने वाला बदमाश जहां 33 वर्षीय महिला को परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता है और कॉल कर अश्लील बातें करता था। वहीं, कटनी में रहने वाली 26 साल की एक पीड़िता ने कोरिया में रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज करवाया है। एक अन्य मामले में भाई के साथ चाय पीने गई दो युवतियों पर दो मनचलों ने कमेंट किया। भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस -1 : कनाडिया पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर बदमाश शानू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी दो दिन पहले महिला के घर पहुंच गया था। उसने महिला को धमकाया। महिला कहीं भी जाती तो आरोपी उसका पीछा करता। उसे परेशान करता था। कई बार महिला ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानता था। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
केस – 2 : लसूड़िया पुलिस के अनुसार पीड़िता महालक्ष्मी नगर में रहती है। उसने आरोपी इंदरजीत निवासी कोरिया, वर्तमान पता स्कीम नंबर 94 के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे दोस्ती कर 1 जनवरी 2019 से शारीरिक संबंध बनाए, उसे कैद करके भी रखा। झांसे में लेकर कहता रहा कि वह शादी करेगा। एक दिन जब पीड़िता ने उसे शादी का बोला तो आरोपी ने उससे कहा कि वह तो अपनी एक दूसरी दोस्त से शादी करने वाला है। पीड़िता को यह पता चला तो उसने विरोध किया। लड़के के घर पर भी जानकारी दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, आखिरकार पीड़िता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।
केस – 3 : लसूड़िया पुलिस ने नंदा नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शिकायत पर पिंकेश और अंकेश (दोनों भाई) के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह स्कीम नंबर 78 में जनता गैरेज कैफे पर शाम 4:30 बजे अपनी दो बहनों और एक दोस्त के साथ चाय पीने गया था। तभी वहां पिंकेश और अंकेश आ गए। दोनों ने उसकी बहनों पर कमेंट किया। जब फरियादी ने कमेंट से मना किया तो आरोपी उसे गाली देने लगे। फिर चाकू से सिर पर वार किया। उसके बाद थप्पड़ भी मारे। सिर में चोट लगने से फरियादी को खून निकलने लगा। बीच-बचाव में जब अखिल आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। फिर धमकी देकर भाग गए।