ग्वालियर व्यापार मेला: मेला में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट की अधिसूचना जारी, गुलजार होगा ऑटो मोबाइल सेक्टर

ग्वालियर व्यापार मेला: मेला में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट की अधिसूचना जारी, गुलजार होगा ऑटो मोबाइल सेक्टर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Notification Of 50 Percent Exemption In Road Tax On Vehicle Purchase In Mela, Gulzar Will Be Auto Mobile Sector

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर व्यापार मेला में वाहन खरीद में छूट की अधिसूचना जारी होने के बाद मेला कार्य में तेजी आएगी

  • 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक मेला से वाहन खरीदने पर ही मिलेगी छूट
  • 10 डीलर ने ट्रेड लाइसेंस के लिए आरटीओ में किया आवेदन

आखिरकार जिस पल का इंतजार था वह आ ही गया है। ग्वालियर व्यापार मेला में वाहन खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की अधिसूचना गुरुवार को परिवहन विभाग ने जारी कर दी है। ग्वालियर मेला से दोपहिया, चार पहिया वाहन व हल्के लोडिंग वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का फायदा मिलेगा। अधिसूचना के बाद से ऑटो मोबाइल सेक्टर के गुलजार होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह छूट 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक मेला से ही वाहन खरीदने पर मिलेगी।

परिवहन विभाग ने मेले से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद छूट देने के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मेले से मोटर साइकिल, चार पहिया सहित हल्के माल वाहक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में छूट मिलेगी। छूट की अधिसूचना जारी होने के साथ ही 10 डीलरों ने ट्रेड लाइसेंस के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आवेदन भी कर दिया। यह छूट मेले की अवधि के दौरान ही मिलेगी। काफी समय से ऑटो मोबाइल कारोबारी इस अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद दोपहिया वाहन की खरीद पर 2800 से 3200 रुपए और 10 लाख रुपए के वाहन पर 35 से 40 हजार रुपए का फायदा आम ग्राहक को होगा।

यह है रोड टैक्स की स्थिति

कीमतपेट्रोलडीजल

10 लाख तक – 8% – 10%

0 से 20 लाख – 10% – 12%

20 लाख से एक करोड़ – 14% 16%

50 फीसदी छूट के बाद यह लगेगा टैक्स

कीमतपेट्रोलडीजल

10 लाख तक – 4% – 5%

10 से 20 लाख – 5% – 6%

20 लाख से 1 करोड़ – 7% – 8%

यह होगा फायदा

– एक लाख के वाहन पेट्रोल वाहन पर 4 हजार और 10 लाख तक के पेट्रोल गाड़ी खरीदने पर 40 हजार का फायदा होगा, जबकि 10 लाख तक के डीजल वाहन पर 50 हजार रुपये की बचत होगी।

– 20 लाख की पेट्रोल गाड़ी खरीदने पर एक लाख व डीजल गाड़ी खरीदने पर 1 लाख 20 हजार की बचत होगी।

ट्रेड लाइसेंस के लिए आए आवेदन

मेला में वाहन बेचने के लिए 10 वाहन विक्रेताओं के आवेदन ट्रेड लाइसेंस के लिए आए हैं। अधिसूचना के बाद लाइसेंस के लिए आवेदन बढ़ेंगे। यह छूट मेला अवधि तक मिलेगी।

एसपीएस चौहान, आरटीओ, ग्वालियर



Source link